फसलों पर भारी पड़ी मौसम की मार
फसलों पर भारी पड़ी मौसम की मार Priyanka Yadav -RE
मध्य प्रदेश

फसलों पर भारी पड़ी मौसम की मार, आगे भी आसार ठीक नहीं

Author : Priyanka Yadav

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश की राजधानी में गरज-चमक के साथ हुई बारिश, होली से पहले ही बारिश का दौर शुरू हो गया है। बता दें कि, पुराने शहर में 10बजे के आसपास बारिश शुरू हुई और उसके बाद सवा दस बजे से नए शहर के इलाकों में बारिश का दौर शुरू हो गया। बिना मौसम हुई बारिश का असर लोगों के स्वास्थ और फसलों पर पड़ेगा। दक्षिण-पश्चिम मप्र में चक्रवात का घेरा बनने से रविवार को मौसम का मिजाज करवट लेता रहा।

फसलों पर भारी नुकसान :

मध्यप्रदेश के कई जिलों में हुई जमकर बारिश, इस बारिश साथ गिरे ओले से फसलो का भारी नुकसान हो गया है। भोपाल समेत कई जिलों में बारिश हुई है इस अचानक बारिश से फसल भी ख़राब, चना की फसल को ज्यादा नुकसान हुआ है। वही अशोकानगर मे बारिश से गेँहू की फसल आड़ी हो गई है। ग्वालियर, मुरैना, भिंड समेत कई जिलों में तेज बारिश से फसलों को हुआ ज्यादा को नुकसान।

कभी लग रही है गर्मी तो कभी महसूस हो रही ठंडक :

राजधानी में दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। मौसम के मिजाज ऐसे रहे कि कभी गर्मी लगने पर लोगों को पंखा चलाना पड़ा तो कभी ठंडक महसूस हुई। रात सुबह 10 बजे बादल छंटने से धूप निकली पर वातारण में ज्यादा गरमाहट नहीं रही। दोपहर 2 बजे के बाद फिर से बादल छा गए। इससे फिजा में हल्की ठंडक घुल गई।

मौसम विभाग के मुताबिक :

अगले एक से दो दिन मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की संभावना है। महाराष्ट्र व राजस्थान पर बने सिस्टम का असर राजधानी समेत मप्र पर रविवार को दिखाई दिया। दक्षिण-पश्चिम मप्र के ऊपर भी एक ऊपरी हवा का चक्रवात बन गया है। इसके साथ ही मप्र से कर्नाटक तक एक द्रोणिका बन गई है। इसकी वजह से गरज के साथ हल्की बारिश का दौर चल रहा है।

तापमान में उतार चढ़ाव :

मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया - मौजूदा सिस्टम के प्रभाव से राजधानी के मौसम में परिवर्तन देखा जा रहा है। भोपाल में तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 31. 2 डिग्री सेल्सियस और शनिवार- रविवार की दरमियानी रात को पारा सामान्य से 2 डिग्री अधिक 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साहा के अनुसार आगामी एक-दो दिन मौसम में विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद फिर मौसम बदलेगा और दिन के पारे में बढ़ोतरी होगी। वहीं रात के तापमान में ज्यादा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT