सोशल वेलफेयर सोसाइटी के युवा कर रहे अनोखी मिसाल पेश
सोशल वेलफेयर सोसाइटी के युवा कर रहे अनोखी मिसाल पेश Social Media
मध्य प्रदेश

संस्था मित्राय सोशल वेलफेयर सोसाइटी के युवा कर रहे अनोखी मिसाल पेश

Ashok Patel

राज एक्सप्रेस। कोरोना जैसी महामारी के दौरान वैसे तो शहर में कई संस्थाए जरुरतमंद लोगों को राशन उपलब्ध करवाने के साथ सेवा कार्य कर रही हैं। लेकिन प्रदेश के देवास जिले में संस्था मित्राय सोशल वेलफेयर सोसाइटी के युवा विपदा की इस घड़ी में रक्तदान करने के साथ गरीब लोगों को राशन भी उपलब्ध करवा रहे हैं। दरअसल सेवा, सहयोग, ओर समर्पण के भाव को लेकर कार्य करने वाली संस्था मित्राय सोशल वेलफेयर सोसाइटी देश में आई इस विपदा की घड़ी में हर उस जरूरतमंद तक राशन सामग्री पहुंचाने का प्रयास कर रही है, जो किसी से बोल भी नहीं सकता और संकोचवश मांग भी नहीं सकता। ऐसे परिवारों को चयनित कर घर-घर जाकर 15 दिन की राशन सामग्री का वितरण संस्था द्वारा किया जा रहा है। साथ ही संस्था सदस्यों द्वारा आवश्यकता पड़ने पर ब्लड बैंकों में जाकर रक्तदान करने का भी कार्य किया जा रहा है।

गरीब तबके के साथ मध्यमवर्गीय परिवार की कर रहे मदद

कोरोना महामारी संकट के इस दौर में कई संस्थाए गरीब लोगों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवा रही लेकिन संस्था मित्राय सोशल वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य गरीबों को तो सामग्री दे ही रही है लेकिन मध्यमवर्गीय परिवारों से भी संपर्क किया जाकर उन्हें भी खाद्य सामग्री उपलब्ध करवा रही ताकि उनको भी दिक्कत न हो। संस्था द्वारा लॉकडाउन शुरु होने के बाद से ही जगह-जगह कालोनियों में जरुरतमंद लोगों को राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है। संस्था मित्राय सोशल वेलफेयर सोसाइटी के नयन कानूनगो बताते हैं कि खाद्य सामग्री लॉकडाउन लगने के बाद ही संस्था मित्राय के सदस्यों द्वारा बांटी जा रही है। अभी तक कई गरीब व जरुरतमंद परिवारों को संस्था सदस्यों ने मदद पहुंचाई है। वर्तमान में लॉकडाउन का समय करीब 40 दिनों के उपर हो गया है अब कई मध्यमवर्गीय परिवारों में भी राशन की दिक्कत होने लगी है। लेकिन कई परिवार शर्म और संकोच के कारण नहीं बोल पाते है। ऐसे में उन परिवारों की सहायता करने के साथ ही उनकी पहचान गुप्त रखी जाती है।

लॉकडाउन के दौरान 30 युवा कर चुके हैं रक्तदान

आपको बता दें कि, संस्था मित्राय सोशल वेलफेयर सोसाइटी में करीब 150 सदस्य जुड़े हैं जो आए दिन सामाजिक,धार्मिक कार्यो में बढ़चढ़ कर भाग लेते हैं लेकिन संस्था के सदस्यों द्वारा कोरोना जैसी महामारी के दौरान आवश्यकता पड़ने पर ब्लड बैंकों में रक्तदान उपलब्ध करवा कर मिशाल पेश की जा रही है। लॉकडाउन के दौरान अभी तक संस्था के करीब 30 युवाओं ने जरुरत पड़ने पर ब्लड बैंकों में रक्तदान किया है। संस्था के सदस्य एक कॉल पर किसी भी ग्रुप का रक्तदान उपलब्ध करवा देते हैं जो संस्था का बहुत ही सराहनीय कदम है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT