ग्वालियर की जनता के धैर्य को सलाम : दिग्विजय सिंह
ग्वालियर की जनता के धैर्य को सलाम : दिग्विजय सिंह Social Media
मध्य प्रदेश

ग्वालियर की जनता के धैर्य को सलाम : दिग्विजय सिंह

राज एक्सप्रेस

ग्वालियर, मध्यप्रदेश। स्वच्छता सर्वेक्षण में ग्वालियर के बुरी तरह पिछड़ने से नगर-निगम प्रशासन के साथ भाजपा के जनप्रतिनिधियों की भी किरकिरी हो रही है। स्वच्छता सर्वेक्षण में पिछड़े ग्वालियर को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा है कि मैं ग्वालियर की जनता के धैर्य को सलाम करता हूं कि जो टूटी सड़कों से गुजरकर और गंदगी में रहने के बाद भी शांत हैं। वे यहां रविवार की शाम लक्ष्मीबाई समाधि के सामने स्थित मैदान पर खादी एक्सपो का शुभारंभ करने के बाद मीडिया से रूबरू हो रहे थे।

गौरतलब है कि, ग्वालियर स्वच्छता सर्वेक्षण में न सिर्फ प्रदेश के सभी महानगरों में सबसे पीछे आया है, बल्कि ग्वालियर की रैकिंग 42 तक लुढ़क गई है, जिसे लेकर नगर निगम प्रशासन के साथ शहर के जनप्रतिनिधियों के काफी किरकिरी हो रही है। खादी एक्सपो कार्यालय में मीडिया से रूबरू होते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मौलानी मदनी के सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि जिस तरह कृषि कानून को वापस लिए गए, उसी प्रकार एनआरसी को भी वापस लिया जाना चाहिए।

गुंडागर्दी से चल रही यूपी सरकार :

यूपी चुनाव को लेकर दिग्विजय ने कहा कि सरकार में जनता की भलाई होनी चाहिए, जो नहीं हुई। मंहगाई और गुंडागर्दी से यूपी की जनता त्रस्त है। योगी आदित्यनाथ ने जिस तरह शासन चलाया है, उससे यूपी की जनता बदलाव चाहती है।

प्रियंका गांधी ने यूपी की हवा बदली :

प्रियंका गांधी ने वहां कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाया है। जिस तरह यूपी में सक्रियता दिखाई है, जिससे यूपी की जनता आशा भरी निगाहों से उनकी ओर देख रही है। जिस तरह उन्होंने कहा लड़की हू लड़ सकती हूं उससे पूरे उत्तर प्रदेश में में सबसे ज्यादा कवरेज मीडिया में उन्हें मिल रहा है। उत्तर प्रदेश में जहां भी संकट आया है सबसे पहले वह पहुंची हैं। लखीमपुर खीरी में अखिलेश यादव सोते रहे और प्रियंका पहुचीं। यह सब दर्शाता है जिस मेहनत का परिचय वह दे रहीं हैं, उससे प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति अच्छी हो रही है। यूपी चुनाव में कांग्रेस नेताओं के विवादित बयानों के असर के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि आप क्यों भूल जाते हैं कि नरेंद्र मोदी बिना बुलाए नवाज शरीफ के घर पहुंच जाते हैं वो क्या अच्छा काम था। इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह, जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा एवं मध्य भारत खादी संघ के अध्यक्ष वासुदेव शर्मा व सचिव रमाकांत शर्मा मौजूद रहे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT