दिग्विजय सिंह का बयान
दिग्विजय सिंह का बयान  Social Media
मध्य प्रदेश

महंगाई और भ्रष्टाचार को कम करने के लिए जरूरी है कांग्रेस की सरकार: दिग्विजय सिंह

Priyanka Yadav

सतना, मध्यप्रदेश। प्रदेश में इस साल 2023 के अंत में विधानसभा चुनाव होने है ऐसे में भाजपा और कांग्रेस की तैयारियां जोरों पर चल रही है। मध्यप्रदेश के कई नेता बयान देते हुए एक दूसरे पर निशाना साध रहे है। हाल ही में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए आज दिग्विजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है।

कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए दिग्विजय ने कहा-

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ने कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए आज कहा कि कुछ 'बिकाऊ' लोगों की वजह से पिछली बार सरकार गिर गई थी, पर अब आगे ऐसा नहीं होगा।

बता दें, अपने एक दिवसीय प्रवास पर सतना पहुंचे दिग्विजय सिंह ने स्थानीय सर्किट हाउस में संवाददाताओं से चर्चा में 2023 में प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि कुछ'बिकाऊ' लोगों की वजह से 2018 में बनी हुई सरकार चली गई थी, लेकिन अब आगे ऐसा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि महंगाई और भ्रष्टाचार को कम करने के लिये कांग्रेस की सरकार जरूरी है।

वही, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संदर्भ में दिग्गी ने कहा कि उनके निशाने पर आरएसएस नहीं है, बल्कि वे और श्री राहुल गांधी आरएसएस के निशाने पर रहते हैं। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन होगा, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस आलाकमान तय करेगा। साथ ही उन्होंने दावा किया कि वे खुद इस दौड़ में शामिल नहीं हैं।

शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसते हुए दिग्गी ने कहा

साथ ही शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसते हुए दिग्गी ने कहा है कि, यह भी गजब का संयोग है। २५ जनवरी को शिवराज उर्फ़ मामा उर्फ़ मामू मैहर में माँ शारदा के दर्शन करते हैं और १ फ़रवरी को रोपवे का किराया ₹११६ से बढ़ा कर ₹१५० कर दिया जाता है। यह भी जानकारी मिली है कि रोपवे कंपनी के साथ भाजपा के नेताओं की साँठगाँठ हो चुकी है। भाजपा यानि भ्रष्टाचार।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT