बुंदेलखंड के प्रसिद्ध लोकगायक देशराज पटेरिया का निधन
बुंदेलखंड के प्रसिद्ध लोकगायक देशराज पटेरिया का निधन Syed Dabeer-RE
मध्य प्रदेश

बुंदेलखंड के प्रसिद्ध लोकगायक देशराज पटेरिया का निधन, सीएम ने जताया शोक

Author : Priyanka Yadav

छतरपुर, मध्यप्रदेश। प्रदेश में कोरोना महासंकटकाल के बीच दुःखद खबर सामने आई है, मिली जानकारी के मुताबिक बुंदेलखंड के प्रसिद्ध लोकगीत गायक देशराज पटेरिया का निधन हो गया। प्रसिद्ध लोकगीत गायक देशराज पटेरिया का अपनी अनूठी गायकी से बुंदेली लोकगीतों में नये प्राण फूंक देने वाले देशराज दुनिया को अलविदा कह चलेे।

लोकगायक देशराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन :

बता दें कि बुंदेलखंड के प्रसिद्ध लोकगीत गायक देशराज पटेरिया का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक देर रात छतरपुर के मिशन अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली है। प्रसिद्ध कलाकार छतरपुर जिले एवं बुंदेलखंड ही नहीं बल्कि देश विदेशों में अपनी प्रस्तुति दे चुके थे।

बताते चलें कि देशराज पटैरिया छतरपुर का जन्म 25 जुलाई 1953 में छतरपुर के नौगांव कस्बे के पास तिटानी गाँव में हुआ था। बुंदेली लोकगीतों के सम्राट कहे जाने वाले देश के जाने माने लोक गायक और बुंदेलखंड की माटी के लाल देशराज पटेरिया का हृदय गति रुकने से दुःखद निधन हो गया, उनका अंतिम संस्कार शनिवार को 11 बजे भैंसासुर मुक्तिधाम में होगा।

सीएम ने उनके निधन पर व्यक्त किया शोक :

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है और उनके जाने को व्यक्तिगत क्षति बताया है कि अपनी अनूठी गायकी से बुंदेली लोकगीतों में नये प्राण फूंक देने वाले श्री देशराज पटेरिया जी के रूप में आज संगीत जगत ने अपना एक सितारा खो दिया। वो किसान की लली... मगरे पर बोल रहा था...जैसे आपके सैकड़ों गीत संगीत की अमूल्य निधि हैं। आप हम सबकी स्मृतियों में सदैव बने रहेंगे। ॐ शांति!

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT