हिंदी दिवस 2022
हिंदी दिवस 2022  Social Media
मध्य प्रदेश

हिंदी दिवस 2022 की शुभकामनाएं देते हुए CM ने कहा- हिन्दी में गर्व से बात करें, अपनी भाषा को समृद्ध करें

Priyanka Yadav

भोपाल, मध्यप्रदेश। आज का दिन यानी 14 सितंबर पूरे देश में हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। बता दें, भारत में कई भाषाएं बोली जाती हैं। कुछ के अपने साहित्य और व्याकरण भी हैं। इनमें से हिंदी देश के सबसे अधिक राज्यों में बोली जाने वाली भाषा है। अनेकों भाषाओं-बोलियों को समेटे हिंदी भाषा का भारत को एकता के सूत्र में बांधने में विशेष स्थान रहा है। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर सभी देशवासियों को बधाई दी है।

सीएम ने सभी को दी बधाई :

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हिंदी दिवस 2022 की सभी को शुभकामनाएं दी हैं, शिवराज ने ट्वीट कर कहा- निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल। बिन निज भाषा ज्ञान के, मिटन न हिय के सूल। हृदय के भावों को अभिव्यक्ति देकर विचारों के पुष्पों को महकाने व हृदय को जोड़ने वाली अद्वितीय भाषा हिन्दी को 'हिन्दी दिवस' पर नमन् करता हूं। हिन्दी में गर्व से बात करें, अपनी भाषा को समृद्ध करें।

समस्त देश व प्रदेशवासियों को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। अनेकता में एकता को स्थापित करने की सूत्रधार हिंदी भाषा भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। आइए, हिंदी दिवस पर हिंदी के विकास एवं प्रचार-प्रसार में अपना योगदान देने का संकल्प लें।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

नरोत्तम मिश्रा ने भी किया ट्वीट :

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा- सभी देशवासियों को हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। अनेकता में एकता को स्थापित करने की सूत्रधार हिन्दी भाषा भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है।

पीसी शर्मा ने ट्वीट कर दी बधाई :

कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने ट्वीट कर लिखा- हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हिंदी, भारत की राजभाषा होने के साथ ही देश की संस्कृति एवं परंपरा की पहचान भी है। आइए, हम सभी अन्य भारतीय भाषाओं के साथ राष्ट्रीय एकता की सूत्रधार हिंदी का उपयोग कर, राष्ट्र की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT