कैबिनेट मंत्री का आया विवादित बयान
कैबिनेट मंत्री का आया विवादित बयान Social Media
मध्य प्रदेश

ग्वालियरः कमलनाथ सरकार के कैबिनेट मंत्री का आया विवादित बयान

Deepika Pal

राज एक्सप्रेसः मध्यप्रदेश के ग्वालियर में कमलनाथ सरकार के कैबिनेट मंत्री का विवादित बयान आया है। जिसमें कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अधिकारियों पर निशाना साधते हुए विवादित बयान दिया। जिसमें कहा कि- प्रदेश में 15 सालों से अधिकारियों की चमड़ी मोटी हो गई है जिसे नरम होने की जरूरत है।

इस विवादित बयान से अधिकारियों में नाराजगी बढ़ सकती है।

मंत्री ने अपने बयान में बताई वजहः

मंत्री श्री तोमर ने अपने बयान में कहा कि, सरकार के रूके हुए काम और जनता से किए गए वादे इन अधिकारियों के कारण पूरे नहीं हो पा रहे हैं जिसकी शिकायत कांग्रेस विधायक मुन्नालाल व्यक्तिगत तौर पर कर चुके हैं।

17 गायों की मौत मामले पर जताई नाराजगीः

कमलनाथ सरकार के कैबिनेट खाद्य एवं नागारिक आपूर्ति मंत्री ने हाल ही समुदन गांव में हुई 17 गायों की मौत मामले पर नाराजगी जताते हुए कहा कि, इस प्रकार अमानवीय की घटना दुःखदायक है, गाय हमारी गौ माता है।इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के जिला कलेक्टर को निर्देश दिए हैं।

साथ ही एक अन्य शिवपुरी की मानवता को शर्मसार करने की घटना को लापरवाही बताकर मामले में दोषी पाए गए सिविल सर्जन समेत नर्सो पर तुरंत कार्रवाई की बात कही है।

इससे पहले भी मंत्रियो के विवादित बयानः

बता दें कि इस विवादित बयान से पहले भी मंत्री जीतू पटवारी और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह द्वारा पटवारियों को रिश्वत लेने और बिना पैसो के कोई काम ना करने के संबंध में बयान दिया जा चुका है। जिससे पटवारी संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT