भोपाल से भाजपा सासंद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर
भोपाल से भाजपा सासंद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर  Social Media
मध्य प्रदेश

अखिल भारतीय हिन्दू महासभा का साध्वी प्रज्ञा को ऑफर

Aditya Shrivastava

राज एक्सप्रेस। प्रदेश की राजधानी भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर को आज अखिल भारतीय हिन्दू महासभा द्वारा एक ऑफर दिया गया। महासभा की ओर से कहा गया है कि, वे सांसद पद से इस्तीफा देकर हिन्दू महासभा का नेतृत्व करें। हिन्दू महासभा के ऑफर से सियासी गलियों में हलचल मच गयी है।

दरअसल, अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित अशोक शर्मा ने सांसद प्रज्ञा ठाकुर को ऑफर करते हुए कहा है कि, "वह सासंद पद से इस्तीफा देकर हिन्दू महासभा का नेतृत्व करें। अगर वे हिन्दू महासभा का नेतृत्व संभालेगी तो सांसद पद से इस्तीफा दें।"

वहीं दूसरी तरफ महासभा ने कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी के बयान पर कहा कि, कोई साध्वी प्रज्ञा को हाथ तो लगाकर दिखाए। वहीं राहुल गाँधी पर भी हिन्दू महासभा ने जमकर हल्ला बोला और कहा कि, वे भ्रमित नेता हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT