BJP के नए संगठन महामंत्री बने हितानंद शर्मा
BJP के नए संगठन महामंत्री बने हितानंद शर्मा Social Media
मध्य प्रदेश

हितानंद शर्मा बने भारतीय जनता पार्टी के नए संगठन महामंत्री, सीएम ने दी बधाई

Priyanka Yadav

भोपाल, मध्यप्रदेश। मप्र में 2023 में विधानसभा चुनाव हैं और इसके लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सरकार ही नहीं संगठन स्तर पर भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं, 2023 विधानसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश बीजेपी संगठन में बड़ा बदलाव किया है, मिली जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश भाजपा का नया प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा (Hitanand Sharma) को बनाया गया है।

भाजपा के नए संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा बने हैं। हितानंद शर्मा को अब तक संगठन महामंत्री रहे सुहास भगत के स्थान पर ये नियुक्ति दी गई है। पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने श्री शर्मा को प्रदेश का नया संगठन महामंत्री नियुक्त किया है। भगत को इसी सप्ताह इस पद से मुक्त कर उनकी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में वापसी की गई थी। उन्हें संघ में बौद्धिक प्रमुख बनाया गया है।

सीएम ने ट्वीट कर बधाई

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने ट्वीट कर हितानंद शर्मा को बधाई दी है। सीएम ने लिखा- साथी हितानंद शर्मा को भाजपा का प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किये जाने पर हार्दिक बधाई! मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता एक नई शक्ति व ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे तथा जनसेवा के संकल्प को और शक्ति प्रदान कर संगठन को मजबूत बनायेंगे।

नरोत्तम मिश्रा ने भी ट्वीट कर दी बधाई

हितानंद शर्मा को नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने भी ट्वीट कर बधाई दी है, मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा- हितानंद शर्मा को मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश संगठन महामंत्री नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। पूर्ण विश्वास है कि आपका अनुभव,कार्य संस्कृति व कौशल संगठन को और सशक्त बनाने में उपयोगी सिद्ध होगा।

हितानंद शर्मा को भाजपा का संगठन महामंत्री बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT