इंदौर में शिवराज का विरोध
इंदौर में शिवराज का विरोध Priyanka Yadav-RE
मध्य प्रदेश

इंदौर में कांग्रेस ने विरोध में शिवराज का चेहरा लगाकर सजाई नारियल की दुकान

Priyanka Yadav

इंदौर, मध्यप्रदेश। प्रदेश में कोरोना संक्रमण काल के बीच राजनीतिक जगत से विरोध की कई खबरें सामने आ रही हैं, इस बीच आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इंदौर दौरे पर हैं। शिवराज के इंदौर आने के पहले कांग्रेस ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया है। बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आने के पहले ही कांग्रेसियों उनके विरोध में नारियल की दुकान सजा ली।

कांग्रेस ने गांधी भवन के बाहर नारियल की दुकान लगाकर किया विरोध :

इंदौर में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए नारियल की दुकान लगाई है और मुख्यमंत्री शिवराज का विरोध किया है, कांग्रेसियों ने उनके विरोध में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का मुखौटा लगाकर नारियल की दुकान सजाई ली, कांग्रेस का आरोप है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिर्फ घोषणाएं कर नारियल फोड़ने का काम कर रहे हैं। मध्यप्रदेश के विकास पर उनका कोई ध्यान नहीं है। शिवराज नारियल फोड़ना बंद करें और मध्यप्रदेश के विकास पर ध्यान दें।

कांग्रेस ने कहा- घोषणावीर और नारियल फोडू मुख्यमंत्री हैं

बताते चलें कि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव, राजीव विकास केंद्र के अध्यक्ष, गिरीश जोशी के नेतृत्व में आज सुबह गांधी भवन के बाहर शिवराज घोषणा वीर नारियल की दुकान लगाई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विवेक खंडेलवाल के नेतृत्व में विरोध-प्रदर्शन किया। वहीं दुकान पर 50 करोड़ से 50 हजार करोड़ तक के घोषणा वीर नारियल उपलब्ध हैं। पूर्व सरकार में भी मुख्यमंत्री द्वारा हजारों घोषणा की गईं, जो कभी पूरी नहीं हुईं।

आपको बताते चलें कि इससे पहले 26 सितम्बर को इंदौर जिले के सांवेर में ज्योतिरादित्य सिंधिया के आने के पहले कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन किया था। बता दें कि कांग्रेसियों ने विरोध करते हुए सड़कों पर पोस्टर चिपका दिए थे, वही पोस्टरों में लिखा है कि सड़क पर उतरने के नाम से गिराई थी सरकार, वादा करके भूल गए महाराज।

नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर

सिंधिया के सांवेर आगमन पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT