कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते पूरे शहर में सैनिटाइजेशन का काम शुरू
कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते पूरे शहर में सैनिटाइजेशन का काम शुरू Syed Dabeer Hussain - RE
मध्य प्रदेश

इंदौर: कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते पूरे शहर में सैनिटाइजेशन का काम शुरू

Author : Deepika Pal

इंदौर, मध्यप्रदेश। प्रदेश में महामारी कोरोना ने कोहराम मचा दिया है वहीं पिछले साल हॉटस्पॉट बने शहर में एक बार फिर संक्रमण ने चिंता बढ़ा दी है। जिसके लिए रोकथाम के प्रयासों के साथ नगर निगम ने भी सैनिटाइजेशन का काम शुरू कर दिया है।

सैनिटाइजेशन के लिए निगम ने बनाए 19 जोन

इस संबंध में बताते चलें कि, शहर में संक्रमण पर सैनिटाइजेशन के लिए 19 जोन को वाहन आवंटित किए गए हैं, ताकि बाजारों से लेकर मुख्य मार्गों और प्रमुख क्षेत्रों में दिन-रात सैनिटाइजेशन का काम पूरी किया जा रहा है। बता दें कि, शनिवार को शहर में लागू लॉकडाउन के दौरान विभिन्न स्थानों के अलावा कंटेनमेंट जोन में 43 ट्रैक्टर ट्रॉली लगाकार सैनिटाइजेशन किया है। जिसमें जरूरत पड़ने पर वाहनों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।

नगर निगम में कई क्षेत्रों का किया गया सैनिटाइजेशन

इस संबंध में बताते चलें कि, आयुक्त प्रतिभा पाल के निर्देश पर निगम ने वैक्सीनेशन सेंटर, मुक्तिधाम, मुख्य मार्गों के साथ अन्य क्षेत्रों में भी सैनिटाइजेशन किया। इसके अलावा साउथ तुकोगंज नाथ मंदिर, सुखलिया, हीरा नगर, बॉम्बे हॉस्पिटल परिसर, मूसाखेड़ी, श्याम नगर, श्रीनगर, ब्रजेश्वरी, खजराना, जवाहर मार्ग, सुदामा नगर, अन्नपूर्णा रोड, सिरपुर, गुमास्ता नगर, भंवरकुआं, चितावद, नौलखा चौराहा, विष्णुपुरी, राजीव गांधी प्रतिमा, तिलक नगर, गीता भवन, जंजीरवाला चौराहा, सांईकृपा नगर, लसूड़िया, मल्हारगंज, सुखदेव नगर, बाणगंगा, जगजीवन रामनगर, छोटी खजरानी, पाटनीपुरा से एमआईजीचौराहा, नौलखा बस स्टैंड, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, आदर्श रोड, पलासिया सेल्फी प्वाइंट, ओल्ड पलासिया, गिटार चौराहा, टेलीफोन नगर, मनीष पुरी, साकेत नगर शामिल हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT