पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ Syed Dabeer-RE
मध्य प्रदेश

नाथ दिल्ली दौरे पर, आज कांग्रेस प्रत्याशियों के नामों पर हो सकता है मंथन

Author : Priyanka Yadav

मध्यप्रदेश। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ग्वालियर दौरे के बाद अब दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। बता दें कि, कमलनाथ उपचुनाव में 13 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा को लेकर केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा करने के लिए गए हैं। इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि 13 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा 22 सितंबर तक की जा सकती है, क्योंकि अभी तक पार्टी ने सिर्फ 15 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है।

कोरोना संकट के बीच उपचुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में सक्रियता बढ़ गई है जिसके चलते प्रदेश के पूर्व सीएम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ दिल्ली पहुचे हैं। पूर्व सीएम कमलनाथ दिल्ली में कई अन्य बैठकों में शामिल होंगे। बता दें कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक से मुलाकात करेंगे , कमलनाथ 12 प्रत्याशियों के नामों की लिस्ट लेकर दिल्ली पहुंचे हैं। वही आज कांग्रेस प्रत्याशियों के नामों पर मंथन
हो सकता है।

मध्य प्रदेश में उपचुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रदेश की सत्ता धारी पार्टी भाजपा और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस दोनों ही पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में कूद पड़े हैं। दोनों ही दलों के लिए ये उपचुनाव को साख की लड़ाई भी माना जा रहा है। जहां भाजपा इस उपचुनाव में जीत दर्ज कर प्रदेश की सत्ता में बने रहना चाहती है। तो वहीं, कांग्रेस इस उपचुनाव में जीत के जरिये सत्ता वापसी की राह तलाश रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT