कमलनाथ का बयान
कमलनाथ का बयान Priyanka Yadav - RE
मध्य प्रदेश

प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही फिर शुरू किया जायेगा ॐ सर्किट निर्माण कार्य: कमलनाथ

Priyanka Yadav

भोपाल, मध्यप्रदेश। एमपी कांग्रेस लगातार कई योजनाओं की घोषणा कर रही है। पिछले दिनों से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने वादों को दोहराते हुए ट्वीट कर रहे है। इस बीच आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ का एक और नया ट्वीट सामने आया है।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का बयान

आज फिर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का बड़ा बयान सामने आया है। कमलनाथ ने बयान देते हुए कहा है कि, शिवराज सरकार द्वारा बंद किए गये ॐ सर्किट निर्माण कार्य को मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही फिर शुरू किया जायेगा। कांग्रेस सरकार ने उज्जैन, इंदौर और ओंकारेश्वर को मिलाकर ॐ सर्किट बनाने की योजना पर कार्य शुरू किया था।

मध्यप्रदेश में चुनाव से पहले ऐलानों की कतार-

इन दिनों राज्य के सियासी गलियारों में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के ट्वीट सुर्खियां बटोर रहे है, 2023 में होने वाले चुनावों की तैयारी में कमलनाथ अपने 2018 में किए वादों को दोहराते हुए ट्वीट कर रहे है।

बीते दिनों MP सरकार द्वारा बंद की गई किसान कर्ज माफी की योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है। इसके बाद कमलनाथ ने ऐलान किया था, शिवराज सरकार द्वारा बंद की गई सरकारी कर्मचारियों की पेंशन को मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही फिर बहाल किया जाएगा।

  • शिवराज सरकार द्वारा बंद की गई पुलिस की साप्ताहिक अवकाश योजना को मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही फिर बहाल किया जाएगा।

  • शिवराज सरकार द्वारा बंद की गई 100 रू. में 100 यूनिट बिजली देने वाली योजना को मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही फिर बहाल किया जाएगा।

  • प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही हम आदिवासी समुदाय को हर्षोल्लास से विश्व आदिवासी दिवस मनाने के लिये आदिवासी दिवस पर पूर्ण अवकाश बहाल करेंगे।

  • शिवराज सरकार द्वारा बंद किये गये राम वन गमन पथ के निर्माण कार्य को मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही फिर शुरू किया जाएगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT