CM पर नाथ ने साधा निशाना
CM पर नाथ ने साधा निशाना Syed Dabeer Hussain - RE
मध्य प्रदेश

CM पर नाथ ने साधा निशाना, कहा MP में सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं बहन-बेटियां

Priyanka Yadav

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में बढ़ता है जा रहा है अपराध, कोरोना संकट के बीच यूपी के हाथरस गैंगरेप की घटना के बाद मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में एक महिला से गैंगरेप मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को घेरा है। इस मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर निशाना साधा है।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा

एक तरफ भाजपा 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' का नारा बढ़-चढ़कर देती है। दूसरी ओर भाजपा शासित राज्यों में ही आज बेटियां सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। कमलनाथ बोले कि भाजपा शासित राज्यों में बेटियां सबसे ज्यादा असुरक्षित! यूपी का हाथरस हो या मप्र में खरगोन, सतना, जबलपुर और अब नरसिंहपुर। देश में, मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। आज हमारी बहन- बेटियां ना घर ना बाहर, ना दिन ना रात कही भी, कभी भी सुरक्षित नहीं है।

खरगोन , सतना , जबलपुर के बाद अब नरसिंहपुर के चिचली थाना के अंतर्गत एक गाँव में एक दलित महिला से गैंगरेप की घटना होने पर पीड़िता की कोई सुनवाई नहीं हुई , उल्टा पीड़िता के परिजनो को ही प्रताड़ित करने की बात सामने आयी है। मजबूरीवश पीड़िता ने अपनी जान दे दी।
कमलनाथ ने कहा-

कांग्रेस 5 अक्टूबर को करेंगी मौन प्रदर्शन :

कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। आगे कमलनाथ ने कहा कि इन घटनाओं के विरोध में कांग्रेस 5 अक्टूबर को आंदोलन करेगी। मध्य प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर गांधी प्रतिमा और बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा के सामने मौन धरना दिया जाएगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT