यश एयरवेज घोटाला
यश एयरवेज घोटाला Social Media
मध्य प्रदेश

यश एयरवेज घोटाला: पूर्व मुख्यमंत्री आये घेरे में, कई पर FIR दर्ज

Priyanka Yadav

राज एक्सप्रेस। यश एयरवेज मामले में लोकायुक्त के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अरुण गुर्टू सहित उज्जैन पूर्व कलेक्टर बी एम शर्मा सहित पांच कलेक्टरों के खिलाफ लोकायुक्त द्वारा भ्रष्टाचार मामले में एफ आई आर दर्ज करी गयी है।

उज्जैन के पूर्व कलेक्टर पर एफ आई आर दर्ज

साल 2006 में नियमों को तकक पर रख तत्कालीन मुख्य सचिव राकेश साहनी की मदद से कैप्टन भरत टोंग्या एवं यशराज टोंग्या ने उज्जैन हवाई पट्टी हथिया ली थी। बाद में पूर्व लोकायुक्त डीजीपी अरुण गुर्टू को चैयरमेन बना उनके प्रभाव का उपयोग कर उज्जैन कलेक्टर बी एम शर्मा एवं पी डब्लू डी के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पटेल एवं भोपाल में बैठे एविएशन के प्रमुख सचिव एवं पी डब्लू डी के प्रमुख सचिव से सांठगांठ कर 4 करोड़ रुपये हवाई पट्टी पर रख रखाव के नाम पर खर्च कर लिए जबकि इसकी जिम्मेदारी यश एयरवेज की थी।

यश एयरवेज की लीज की शर्तों में हवाई यातायात नियंत्रक (एटीसी) का निर्माण, बाउंडरी वाल का निर्माण, हर वर्ष लीज रेंट तथा विमानों को रोज रात रुकने का किराया वसूलना, ये उज्जैन कलेक्टर की जवाबदारी थी। जो कि किसी ने भी पूरी नही की थी।

भ्रष्टाचार मामले में एफ आई आर दर्ज

लोकायुक्त संगठन द्वारा लंबी जांच के बाद 2006 से 2019 के बीच रहे कलेक्टरों, अरुण गुर्टू, यश एयरवेज के सभी पदाधिकारियों, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार एवं पद के दुरुपयोग मामले में एफ आई आर दर्ज कर ली गयी है।

उल्लेखनीय है कि

जिस समय यह घोटाला हुआ उस समय पूर्व मुख्यमंत्री के पास एविएशन मंत्रालय था।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT