मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में बड़ा हादसा: बस पलटने से 3 की मौत
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में बड़ा हादसा: बस पलटने से 3 की मौत Social Media
मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में बड़ा हादसा: बस पलटने से 3 की मौत, कई लोग हुए घायल

Sudha Choubey

नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश। एमपी में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। रोजाना किसी न किसी राज्य से सड़क हादसे की खबर सामने आती रहती है। ताजा मामला मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर से सामने आया है। खबर है कि, नरसिंहपुर में बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई, वहीं कई लोग इस हादसे में घायल हो गए है।

मिली जानकारी के अनुसार, नरसिंहपुर में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें करीब 3 लोगों की मौत हो गई। बता दें कि, यहां के बांसखेड़ा से एक शादी समारोह में सतधारा आई बस लौटते समय पलट गई, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और करीब 15 लोग सामान्य रूप से घायल हो गए।

बता दें कि, वैवाहिक कार्यक्रम के बाद वापस जाते समय करेली थाना क्षेत्र के लिंगा तिराहे पर यह हादसा हुआ है। गलत दिशा से आकर हाईवे के किनारे पर बने डिवाइडर से टकराकर बस पलट गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना लिंगा बायपास के पास हुई है। यहां एक यात्री बस पलट गई। इससे तीन यात्रियों की मौत और 18 यात्री घायल हो गए।

हादसे के बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिसबल मौके पर पहुंच गया। घायलों को उपचार के लिए अस्‍पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, यह दुर्घटना रात 10.30 से 11 बजे के बीच हुई है। पारुल ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार हुई। जानकारी मिली है कि बस वैवाहिक कार्यक्रम से लोगों को लेकर सतधारा से बांसखेड़ा जा रही थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT