नईदुनिया अखबार के प्रबंध संपादक के निधन
नईदुनिया अखबार के प्रबंध संपादक के निधन  Syed Dabeer-RE
मध्य प्रदेश

वरिष्ठ पत्रकार 'राजेंद्र तिवारी' का निधन, CM ने ट्वीट कर जताया शोक

Author : Priyanka Yadav

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश में कोरोना महासंकटकाल के बीच दुःखद खबर सामने आई है, मिली जानकारी के मुताबिक नईदुनिया अखबार के मालिक राजेन्द्र तिवारी जी का निधन हो गया है वरिष्ठ पत्रकार 'राजेंद्र तिवारी' के निधन पर सीएम शिवराज ने शोक व्यक्त किया।

मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पत्रकार 'राजेंद्र तिवारी' की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उन्हें चिरायु में भर्ती कराया गया था। 4 दिन से वेंटिलेटर पर थे, इस दौरान उनकी किडनी ने काम करना बंद कर दिया था और आज चिरायु में उनका निधन हो गया। बता दें कि नईदुनिया अखबार के प्रबंध संपादक के निधन की खबर सेपत्रकारिता जगत में शोक की लहर छा गई।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर जताया शोक

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री चौहान द्वारा दैनिक नईदुनिया के प्रबंध संपादक श्री राजेंद्र तिवारी के निधन पर शोक व्यक्त किया -दैनिक नईदुनिया' के वरिष्ठ पत्रकार श्री राजेन्द्र तिवारी जी के निधन का दुःखद समाचार मिला। उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि उनकी आत्मा को शांति दें और उनके परिजनों को इस वज्रपात को सहने की शक्ति प्रदान करें।

पूर्व मुख्यमंत्री ने किया ट्वीट

दैनिक नईदुनिया , भोपाल के प्रबंध संपादक , वरिष्ठ पत्रकार श्री राजेंद्र तिवारी के दुःखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान व पीछे परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT