MP Board MPBSE Result 2022
MP Board MPBSE Result 2022 Priyanka Yadav-RE
मध्य प्रदेश

MP Board MPBSE Result 2022: कक्षा 10वीं-12वीं परीक्षा के परिणाम का इंतजार खत्‍म, रिजल्ट जारी

Priyanka Yadav

MP Board MPBSE Result 2022 : माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश 10वीं-12वीं के परिणाम का इंतजार खत्म, माध्यमिक शिक्षा मंडल (मप्र बोर्ड) की 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम दोपहर एक बजे स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने जारी कर दिया, इंदर सिंह परमार ने ट्वीट कर लिखा- इस वर्ष हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा परिणाम 72.72 % रहा है, इसी तरह हाईस्कूल परीक्षा परिणाम 59.54% रहा है।

स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्री इंदर सिंह परमार द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों की घोषणा

10वीं-12वीं दोनों में लड़कियों ने किया टॉप

कक्षा 10वीं :

  • 10वीं में छतरपुर की नैंसी दुबे और सतना की सुचिता पांडे ने टॉप किया है। दोनों ने 496 नंबर हासिल किए हैं।

कक्षा 12वीं :

  • 12वीं में कला संकाय में सागर की इशिता दुबे 480 नंबर के साथ टॉपर हैं।

  • विज्ञान-गणित संकाय में श्योपुर की प्रगति मित्तल (494 अंक) ने और कॉमर्स समूह में मुरैना की खुशबू शिवहरे (480 अंक) ने टॉप किया।

  • जीव विज्ञान संकाय में शाजापुर की दिव्यता पटेल (491अंक) ने टॉप किया है।

स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने बताया-

◆हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम की प्रावीण्य सूची में 93 छात्राओं एवं 60 छात्रों (कुल 153) ने स्थान पाया है। इस वर्ष भी छात्राओं ने छात्रों की तुलना में अधिक स्थान प्राप्त किया है।

◆हायर सेकेंडरी में सर्वाधिक उत्तीर्ण प्रतिशत अलीराजपुर जिले का 93.24 % रहा है तथा द्वितीय जिला दमोह का 89.18 % रहा है।

◆हाई स्कूल परीक्षा परिणाम की प्रावीण्य सूची में 55 छात्राओं एवं 40 छात्रों (कुल 95) ने स्थान पाया हैं। इस वर्ष भी छात्राओं ने छात्रों की तुलना में अधिक स्थान प्राप्त किया है।

◆हाई स्कूल परीक्षा में सर्वाधिक उत्तीर्ण प्रतिशत प्रथम जिला दमोह 83.80 % तथा द्वितीय जिला अलीराजपुर का 82.44 % रहा है।

सभी स्टूडेंट्स सरकारी वेबसाइटों के अलावा मोबाइल ऐप पर भी देखें परिणाम

इन माध्यमों से देखें परिणाम

  • mpbse.mponline.gov.in

  • www.mpbse.nic.in

  • www.mpresults.nic.in

इनके अलावा छात्र अपना परिणाम मोबाइल ऐप पर भी देख सकेंगे, ऐप पर 10वीं-12वीं का परिणाम देखने के लिए गूगल के प्ले स्टोर से MPBSE Mobile App या MP Mobile App डाउनलोड करना होगा और इसके बाद इसमें रिजल्ट पर क्लिक करना होगा, इसके बाद अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर भरकर सबमिट पर क्लिक करना होगा, ये करने के बाद छात्र अपना MPBSE 10वीं-12वीं का परिणाम 2022 को देख पाएंगे।

10 वीं और 12 वीं परीक्षा में करीब 18 लाख विद्यार्थी हुए थे शामिल

बताते चलें कि, इस साल 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 12 मार्च 2022 और 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी से 10 मार्च 2022 के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 18 लाख छात्र शामिल हुए थे। वही, इस बार बोर्ड द्वारा 10वीं-12वीं के विभिन्न प्रश्न पत्रों में गड़बड़ियां पाए जाने पर छात्रों को बोनस अंक मिलें और हाई स्कूल और उच्चतर माध्यमिक परीक्षाओं के लिए, 80 अंक थ्योरी सब्जेक्ट्स के लिए और 20 नंबर प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट वर्क के लिए भी दिए गए हैं।

सीएम शिवराज ने ट्वीट कर लिखा था- मेरे प्यारे बच्चों, कई बार सफलता और असफलता परिस्थितियों पर निर्भर करती है। यदि असफल होना तो चिंता मत करना, निराश मत होना, 'रुक जाना नहीं योजना' अभी भी चालू है। आप तैयारी के बाद इसी साल फिर से परीक्षा दे पाओगे, आपका साल भी खराब नहीं होगा। प्रिय बेटे-बेटियों, सफलता और असफलता में समान भाव रखना। अगर सफलता नहीं भी मिली, तो फिर से प्रयास करना। मैं फिर एक बार कह रहा हूं, बधाइयां व शुभकामनाएं, लेकिन असफल होने की चिंता भी नहीं करना है। निराश नहीं होना है। फिर आगे की सफलता के लिए और भी मेहनत करना है। बहुत-बहुत शुभकामनाएं!

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT