मप्र मौसम अपडेट
मप्र मौसम अपडेट Social Media
मध्य प्रदेश

MP : समय से पहले मिले ठंड के संकेत, इस बार कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना

Author : Priyanka Yadav

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में जहां कोरोना वायरस से स्थिति बीते 7 महीने बाद भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई हैं, वहीं इस प्रदेश में मानसून के बाद अब मौसम में परिवर्तन का दौर शुरू हो गया है। बता दें कि प्रदेशभर में अब सुबह सुबह थोड़ा कोहरा छाने लगा है। वहीं प्रदेशभर में ठंड तय समय से पहले दस्तक दे सकती है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस बार कड़ाके की ठंड के आसार है। अगर अनुमान सही साबित हुआ तो प्रदेशभर में तेज ठंड शुरू हो जाएगी। वही कोरोना संकट के बीच सितंबर माह खत्म होने के साथ ही अब मानसून की विदाई शुरू हो गई है। लेकिन अब भी प्रदेश के कई जगह अभी भी छिटपुट बारिश हो रही है।

प्रदेश में अब कोई नया सिस्टम नहीं हैं सक्रिय :

बताया जा रहा हैं कि प्रदेश में अब कोई नया सिस्टम सक्रिय नहीं है। बारिश के बीतते ही ठंड की शुरुआत होने लगती है। इसी कारण रात का तापमान गिरने लगा है। इस बार कड़ाके की सर्दी पड़ने की भी संभावना जताई है। वही ठंड के सीजन में तापमान का गिरना पश्चिमी विक्षोभ की तीव्रता और हवा के रुख पर निर्भर रहता है।

जानिये प्रदेश में इस बार कैसे रहेंगे मौसम के तेवर

-इस बार पश्चिमी विक्षोभ के समय से पहले आने से सर्दी की शुरू होने की संभावना दिख रही है।

-प्रदेश में अब रात के समय हवा का रुख भी उत्तरी होने लगा है।

-मानसून के विदा होते ही रात के तापमान में गिरावट होने लगेगी।

-ठंड के सीजन में 15 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने लगती है।

-इसके बाद 31 जनवरी तक कड़ाके की ठंड का दौर रहता है।

-पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अच्छी बर्फबारी होने से इस बार कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

कई जगह अभी भी छिटपुट बारिश हो रही है

प्रदेश के कई जिलों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की पश्चिमी राजस्थान से और अक्टूबर से पहले मानसून विदा हो हो गया है। वही धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में मानसून कमजोर होता जाएगा। अब खबर मिली है कि पूरे मध्य प्रदेश में तय समय से पहले ठंड दस्तक दे सकती है। हालांकि अभी कई जगह छिटपुट बारिश हो रही है।

मौसम अपडेट

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT