Narottam Mishra ने कसा तंज
Narottam Mishra ने कसा तंज Priyanka Yadav-RE
मध्य प्रदेश

Narottam Mishra ने कसा तंज, कहा- तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं दिग्विजय सिंह

Author : Priyanka Yadav

भोपाल, मध्यप्रदेश। राजनैतिक जगत में किसी ना किसी मुद्दे को लेकर बवाल मचा रहता है इस बीच ही अब मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के राम मंदिर ट्रस्ट भंग करने वाले बयान पर नरोत्तम मिश्रा ने कसा तंज, मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कही ये बड़ी बात।

दिग्विजय सिंह के बयान पर बोले नरोत्तम मिश्रा

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का बयान सामने आया है, नरोत्तम मिश्रा ने दिग्गी के राम मंदिर ट्रस्ट भंग करने वाले बयान पर कहा है कि जब भी हिंदुओं की आस्था की बात आती है, दिग्विजय सिंह ऐसे ही सवाल खड़े करते हैं।

दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए मिश्रा ने कहा-

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राम मंदिर के शिलान्यास की तारीख को लेकर दिग्विजय सिंह ने सवाल खड़े किए थे, कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर राम को काल्पनिक बताया था।

नरोत्तम मिश्रा ने किया ट्वीट

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह और उनकी पार्टी के नेता तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं, नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि बहुसंख्यक हिंदुओं की धार्मिक आस्था और प्रतीकों पर चोट करना दिग्विजय सिंह और उनकी पार्टी का प्रिय शगल है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने भगवान श्रीराम के अस्तित्व पर ही सवाल खड़ा किया हो, उससे और उसके नेताओं से क्या उम्मीद की जा सकती है।

महंगाई को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर कहा-

इसके अलावा नरोत्तम मिश्रा ने महंगाई को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में सबसे ज्यादा महंगाई बढ़ी है, वह अगर प्रदर्शन करते हैं तो हास्यास्पद लगता है। वहीं उन्होंने सोशल मीडिया पर नकेल के लिए एक्ट को लेकर कहा है कि आतंकी और अवैधानिक गतिविधियों पर रोक के लिए आईटी एक्ट करेगा काम। सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी पर लगेगी रोक, इसको लेकर विशेष सेल बनाई जाएगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT