नरोत्तम के बिगड़े बोल
नरोत्तम के बिगड़े बोल Social Media
मध्य प्रदेश

नरोत्तम के बिगड़े बोल, आतंकी मानसिकता से की केजरीवाल की तुलना

Author : Priyanka Yadav

राज एक्सप्रेस। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान अपने चरम पर है इन दिनों मध्यप्रदेश के अलग-अलग नेता भी भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। आपको बता दें कि, दिल्ली विधानसभा 2020 को लेकर तेजी से चल रहे प्रचार के बीच शनिवार को बीजेपी के पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है।

केजरीवाल की मानसिकता कसाब और कन्हैया कुमार जैसी :

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि, जब सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में सर्जिकल स्ट्राइक की तो सेना से सबूत मांगने वाला पहला व्यक्ति अरविन्द केजरीवाल ही था। आपको बता दें कि, आज तक किसी ने सेना से सबूत नही मांगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की यह मानसिकता कसाब और कन्हैया कुमार जैसी है और भारतीय जनता पार्टी अब्दुल कलाम जैसे मानसिकता के लोगों का समर्थन कर रही है।

बीजेपी के पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि :

जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं थे तब आये दिन पाक के सैनिक भारतीय सैनिकों के सर काट के ले जाते थे और वापस तक नहीं लाते थे। वहीं आज की स्थिति यह है कि पाकिस्तान को ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाता है। बीजेपी के पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अरविन्द केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा है कि, शाहीन बाग के माध्यम से देश भर में अरविन्द केजरीवाल जैसे लोग भाजपा के विरोध में माहौल बनाने की कोशिश कर रही है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT