Newly Bride jumped into chambal river in Dantda Allahpur
Newly Bride jumped into chambal river in Dantda Allahpur Social Media
मध्य प्रदेश

दांतडा: दुल्हन विदा कर ला रहे बारातियों की खुशियां बदली मातम में

Author : Kavita Singh Rathore

दांतडा/अल्लाहपुर। लोग शादी अपने घर खुशियां लाने के लिए करते हैं लेकिन, मध्यप्रदेश के दांतडा के अल्लाहपुर गांव के एक परिवार के साथ तो उल्टा ही हो गया। यहां, अल्लाहपुर गांव का एक परिवार अपने बेटे की शादी करके दुल्हन की विदाई करा कर खुशी से घर लौट रहा था तब भी अचानक रास्ते में ऐसा कुछ हुआ कि, सारी खुशियां मातम में बदल गईं।

क्या है मामला :

दरअसल, अल्लाहपुर गांव के एक परिवार अपने बेटे की शादी कर बहू की विदाई करके ससुराल लेजा रहे थे। तब ही अचानक दुल्हन ने बीच रास्ते में चंबल नदी के पास ससुराल वालों से गाड़ी रोकने को कहा। इसके बाद देखते ही देखते दुल्हन पुल के पास पहुंची और चंबल नदी में कूद गई। दुल्हन के अचानक ही नदी में कूद जाने से कार में बैठा दूल्हा और उसका परिवार हैरान रह गया। दूल्हे उसके साथियों के साथ ही सभी वर पक्ष के द्वारा चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के गांवों वाले मौके पर जमा हो गए। इसके बाद गांवों वालों ने नाव का सहारा लेकर नदी में दुल्हन की तलाश की गई।

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस :

बताते चलें, इस घटना की खबर मिलते ही कुछ ही देर में खंडार थाना पुलिस और मध्यप्रदेश की सामरसा चौकी पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची गई। पुलिस ग्रामीणों की मदद से फिलाहल दुल्हन की तलाश में जुटी है। पुलिस ने बताया कि, यह घटना मध्यप्रदेश के दांतडा गांव के एक माली समाज की बारात की है। वर पक्ष के लोग शादी करने खंडार क्षेत्र के अल्लाहपुर गांव आए थे। रात को शादी अच्छे से संम्पन्न होने के बाद सुबह दुल्हन को विदा कर घर लौट रहे थे। रास्ते में मध्यप्रदेश-राजस्थान सीमा पर चंबल स्थित पाली पुल पर दुल्हन ने उल्टी जैसा लग रहा है। ऐसा बोलकर कार रुकवाई थी। उसके बाद अचानक ही दुल्हन चंबल में कूद गई।

किसी को नहीं पता कारण :

वर पक्ष द्वारा इस घटना की सूचना वधू पक्ष को दी गई। कुछ देर में वधु पक्ष भी घटना स्थल पहुंच गया। हालांकि, दुल्हन के अचानक ही चंबल में कूदने का कारण किसी को नहीं पता। फिलहाल वर और वधु दोनों पक्ष के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। दूसरी तरफ दुल्हन की तलाश जारी है। खबरों के अनुसार, शादी के समय दुल्हन काफी खुश नजर आ रही थी, इतना ही नहीं उसने दूल्हे के साथ डांस भी किया था। परंतु अचानक इस तरह चंबल में कूदने से सभी लोग हैरान हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT