भोपाल में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1000 से पार
भोपाल में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1000 से पार Syed Dabeer-RE
मध्य प्रदेश

राजधानी में बढ़ा कोरोना का मीटर! कुवैत से आये पॉजिटिव केस,इतने की मौत

Author : Priyanka Yadav

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश में खतरनाक 'कोरोना' वायरस बढ़ती जा रही है, प्रदेश में अब कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़कर ऊपर हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार भोपाल में आज फिर कोरोना मरीजों के नए पॉजिटिव केस और मरने वालों की संख्या बढ़ी है, राजधानी में हड़कंप मचा हुआ है।

राजधानी में मिले इतने नए केस

मध्यप्रदेश की राजधानी में फिर 57 नए मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक कुवैत से आए 18 पॉजिटिव मिले हैं और नए मरीजों में 16 जहांगीराबाद के शामिल हैं। इससे राजधानी भोपाल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 1000 पार हो गया है, बता दें अब भोपाल में कोरोना मरीजों की संख्या 962 से बढ़कर 1019 हो गई है।

भोपाल में 3 की मौत

मध्यप्रदेश में कोरोना मरीजों की तेजी से बढ़त और मरने वालों की संख्या बढ़ गई है। मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी के हमीदिया और चिरायु अस्पताल में 3 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। अब तक राजधानी भोपाल में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 38 हो गई है।

आपको बताते चलें कि मध्यप्रदेश तमाम प्रयासों के बाद भी रिस्क पर है, इतनी सख्‍ती होने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं है, मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ता ही जा रहा है आंकड़ा। बता दें, कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए 4 मई से 17 मई तक लागू लॉकडाउन 3 की मियाद आज खत्म हो रही है, लॉकडाउन का तीसरा चरण मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लिए सबसे खतरनाक रहा है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT