पूर्व विधायक और शिवराज सरकार में मंत्री इमरती देवी
पूर्व विधायक और शिवराज सरकार में मंत्री इमरती देवी Social Media
मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश: अरुण यादव के ट्वीट पर मंत्री बोली-कांग्रेस में नाग ही नाग है

Aditya Shrivastava

मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव के ट्वीट को लेकर सिंधिया समर्थक, शिवराज सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने मीडिया से चर्चा कर कांग्रेस पर हमला बोला हैं। उन्होंने कहा- कांग्रेस में नाग ही नाग हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कमलनाथ और अरुण यादव को भी नाग बताया है।

मंत्री इमरती देवी ने कहा कि कांग्रेस में इतने नाग है कि कुछ कहा नहीं जा सकता है। सब एक दूसरे को डसने का काम करते हैं। कांग्रेस के यह बड़े-बड़े नाग डस कर अपनी ही पार्टी को मिलकर खाएं जा रहे हैं। उन्होंने कहा- सिंधिया जी तो जनसेवक हैं वे शेर हैं और जनता के लिए काम करते हैं।

मंत्री ने कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त के सवाल पर कहा कि कांग्रेस खुद तो अपनी पार्टी संभाल ले। कांग्रेस में जो लोग पार्टी में हैं वो उन्हें तो टिकट दे नहीं रहे। जबकि स्थानीय स्तर पर उनके पास कई अच्छे नेता मौजूद हैं। उन्होंने कहा- चुनाव की शुरू होने दो अभी तो और कांग्रेस के विधायक भाजपा में आएंगे।

आपको बता दें कि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने आज सुबह एक ट्वीट किया था। ट्वीट में उन्होंने भाजपा वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के फोटो के ऊपर नागपंचमी की शुभकामनाएं दी हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT