राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 2022
राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 2022 Priyanka Yadav-RE
मध्य प्रदेश

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर CM शिवराज ने कहा- भारत का हृदय प्रदेश अपार प्राकृतिक सौंदर्य

Priyanka Yadav

National Tourism Day 2022 : आज राष्ट्रीय पर्यटन दिवस है। राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाने की शुरुआत लोगों को पर्यटन का महत्व और भारतीय अर्थव्यवस्था में इसकी भूमिका के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हुई थी। वैश्विक समुदायों के बीच पर्यटन और इसके सामाजिक, राजनीतिक, वित्तीय और सांस्कृतिक मूल्य के महत्व को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।

CM ने सभी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस की दी शुभकामनाएं

इस खास अवसर पर मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा-राष्ट्रीय पर्यटन दिवस की आपको हार्दिक बधाई! भारत का हृदय प्रदेश अपार प्राकृतिक सौंदर्य, अमूल्य वन संपदा, अभयारण्य और ऐतिहासिक इमारतों से समृद्ध है; जो पर्यटकों के मन को खूब लुभाते हैं।

सभी पर्यटन प्रेमियों को MP की धरती पर भ्रमण के लिए आमंत्रित करता हूं : CM

वहीं, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पर्यटन दिवस के अवसर पर देश और दुनिया के सभी पर्यटन प्रेमियों को मध्यप्रदेश की धरती पर भ्रमण के लिए आमंत्रित करता हूं। आपको विश्वास दिलाता हूं कि आप यहां के प्राकृतिक सौंदर्य, ऐतिहासिक इमारतों और अनूठे मंदिरों के दर्शन कर मंत्रमुग्ध हो जायेंगे। सीएम बोले- प्रदेश में पचमढ़ी, तवा, सतपुड़ा आदि पर्यटन स्थल अद्भुत हैं। यहां की प्राकृतिक, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक समृद्धता मन को आनंद विभोर कर देती।

आप विश्व प्रसिद्ध सांची, भीमबैठका, खजुराहो, बांधवगढ़ नेशनल पार्क, पचमढ़ी, ओरछा, मांडू, चित्रकूट, भोपाल कहीं भी पधारिये। आपको पर्यटन का ऐसा आनंद मिलेगा, जो आपकी स्मृतियों में सदैव जीवंत रहेगा। पुन: आप सभी पर्यटन प्रेमियों को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस की शुभकामनाएं!
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

नरोत्तम मिश्रा ने भी किया ट्वीट

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी ट्वीट कर National Tourism Day की देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। नरोत्तम मिश्रा ने कहा- भारत की संस्कृति एवं प्राकृतिक सौंदर्य दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करने में हमारी अनमोल विरासत है। पर्यटन देश के सामाजिक, सांस्कृतिक व आर्थिक विकास के लिए अहम हैं। पर्यटन स्थलों का संरक्षण करना हम सबकी जिम्मेदारी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT