CM ने गुरुद्वारा पहुंचकर टेका मत्था
CM ने गुरुद्वारा पहुंचकर टेका मत्था Social Media
मध्य प्रदेश

गुरुनानक देव की जयंती एवं प्रकाश पर्व के अवसर पर CM ने गुरुद्वारा पहुंचकर टेका मत्था

Author : Priyanka Yadav

भोपाल, मध्यप्रदेश। सिख पंथ के संस्थापक, भारत की समृद्ध संत परंपरा के अद्वितीय प्रतीक श्रद्धेय गुरु नानक देव की जयंती हर साल कार्तिक पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। इस बार यह तिथ‍ि 19 नवंबर यानी आज है। बता दें कि सिख धर्म में गुरु नानक जयंती बहुत बड़ा त्यौहार माना जाता है। गुरुनानक देव के 552वें प्रकाश पर्व पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका है।

गुरुनानक देव की जयंती एवं प्रकाश पर्व के अवसर पर एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान आज सुबह हमीदिया मार्ग स्थित गुरुद्वारा पहुंचे और उन्होंने विधिवत नमन किया। राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के नेताओं ने भी नागरिकों को गुरुनानक देव जयंती की शुभकामनाएं दी हैं।

सीएमओ ने किया ट्वीट

सीएमओ (CMO) ने ट्वीट कर कहा- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने शांति, सद्भाव और भाई-चारे का संदेश देने वाले गुरु नानक देव की जयंती एवं प्रकाश पर्व के अवसर पर आज हमीदिया रोड स्थित गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका एवं प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की।

गुरुनानक जयंती पर शिवराज ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुनानक देव जयंती पर आज उन्हें नमन करते हुए सभी को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। CM चौहान ने ट्वीट के जरिए लिखा- गुरुनानक देव जी की जयंती पर उनके चरणों में शत शत नमन एवं प्रकाश पर्व की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। गुरुनानक अपने व्यक्तित्व में दार्शनिक, योगी, धर्मसुधारक, समाज सुधारक, कवि व देशभक्त जैसे अनेक गुण अपने में समेटे हुए थे। उनके विचार युगों युगों तक मानवजाति का कल्याण करते रहेंगे।‘

गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर CM ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन

वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निवास पर गुरुनानक देव के 552वें प्रकाश पर्व पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। सीएम चौहान ने कहा कि गुरुनानक देव जी की शिक्षाएं एवं महान विचार युगों-युगों तक मानवजाति का कल्याण करते रहेंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT