एक दिन खुशी कार्यक्रम
एक दिन खुशी कार्यक्रम Social Media
मध्य प्रदेश

"एक दिन खुशी कार्यक्रम" प्रदेश के बच्चों के बेहतर भविष्य का प्रयास

Author : Priyanka Yadav

राज एक्सप्रेस। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने अपने निवास पर गरीब और अनाथ बच्चों से मुलाकात की। "नन्ही खुशियाँ" कार्यक्रम के अंतर्गत CM मुख्यमंत्री ने एक दिन की पूरी खुशी टूर कार्यक्रम को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि

बच्चे देश का भविष्य हैं। नव निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका आने वाले दिनों में रहेगी। हमारा प्रयास होना चाहिए कि इन बच्चों का भविष्य न केवल बेहतर हो बल्कि वे सक्षम और सफल बने, ऐसा वातावरण हम उन्हें उपलब्ध करवाएं।

बच्चों को दी शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने विभिन्न गरीब बस्तियों में रहने वाले अनाथ और गरीब बच्चों से उनकी पढ़ाई, रूचि के साथ ही खेल-कूद के बारे में जानकारी ली और बच्चों को शुभकामनाएँ दी। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे जिस देश में रह रहे हैं वह पूरी दुनिया में एकमात्र ऐसा देश है जहाँ विभिन्न संस्कृति, भाषा, जाति, धर्म के लोग रहते हैं। मुख्यमंत्री ने बच्चों को शुभकामनाएँ दी और कहा, वे मेहनत से पढ़ाई करें। अपनी सभ्यता, संस्कृति, संस्कार से जुड़े और भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास को जानें।

मुख्यमंत्री ने बच्चों को बताया कि

हाल ही में मंदसौर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में हुई अतिवृष्टि के कारण पीड़ित बाढ़ प्रभावितों लोगों के लिए हर धर्म और वर्ग के लोगों ने आगे बढ़कर मदद की।

"यही हमारी विशेषता है, यही हमारी शक्ति है जिसका पूरी दुनिया लोहा मानती है"
मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ

सबसे महत्वपूर्ण यह है कि

इतनी विभिन्नताओं के बीच भी हमारे देश की एकता, अखण्डता न केवल मजबूत है बल्कि समय आने पर सभी लोग एकजुट होकर हर संकट का सामना करते हैं।

बच्चो ने खुश होकर कहा 'Thank you'

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बच्चों को शॉल और उपहार भेंट किए, बच्चों ने खुश होकर मुख्यमंत्री को थैंक्यू कहा। एक दिन की खुशी कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को मुख्यमंत्री निवास, वन विहार, राजभवन सहित भोपाल स्थित रमणीय और दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा और वे एक बड़ी होटल में दोपहर और रात्रि का भोजन करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय समाचार पत्र नवदुनिया एवं प्रतिभा फाउंडेशन द्वारा किया गया था।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT