आज मुख्यमंत्री ने लगाया "जामुन का पौधा"
आज मुख्यमंत्री ने लगाया "जामुन का पौधा"  Social Media
मध्य प्रदेश

OnePlantADay: पौधारोपण को बढ़ावा देते हुए आज मुख्यमंत्री ने लगाया "जामुन का पौधा"

Author : Priyanka Yadav

भोपाल, मध्यप्रदेश। कोरोना संकट के बीच भी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का रोजाना एक पौधारोपण करने का संकल्प सतत् रूप से जारी है, सीएम चौहान हर दिन समय निकाल कर एक पौधा जरूर लगा रहे हैं, पौधारोपण को बढ़ावा देते हुए आज मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने "जामुन का पौधा" लगाया है।

शिवराज ने स्मार्ट पार्क पर लगाया जामुन का पौधा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन पौधा लगाने के संकल्प के बीच आज यहां स्मार्ट पार्क पर जामुन का पौधा लगाया। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि- आयुर्वेद के अनुसार जामुन के बहुत सारे औषधीय गुण होते हैं। जामुन को डायबिटीज के कंट्रोल के लिए बेहद उपयोगी माना गया है। जामुन में आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर, काबरेहाइड्रेड भरपूर मात्रा में होते हैं। जामुन के पेड़ की छाल, पत्तियां और गुठली भी बहुत फायदेमंद होती हैं।

जामुन को राजमन, काला जामुन, जमाली और ब्लैकबेरी के नाम से भी जाना जाता हैं, वैसे तो जामुन का सम्पूर्ण वृक्ष उपयोगी होता है, लेकिन खाने के रूप में लोग इसके फलों को खाना ज्यादा पसंद करते हैं। इसके फलों को खाने से मधुमेह, एनीमिया, दाँत और पेट संबंधित बीमारियों से छुटकारा मिलता है, बताते चलें कि जामुन के वृक्ष को समशीतोष्ण और उष्णकटिबंधीय जलवायु वाले प्रदेशों में आसानी से उगाया जा सकता है।

बता दें कि पर्यावरण सम्पूर्ण विश्व के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है, यदि विश्व को बचाना है, धरती के अस्तित्व को बचाना है या मानव जीवन भविष्य में सुरक्षित रखना है तो हम अपनी धरती को रहने लायक बनाए, जिसके लिए जरूरी है कि हम वृक्षारोपण करें। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- पर्यावरण को बचाना हम सबका कर्तव्य है। वृक्ष देवता बन कर हमारी रक्षा करते है, मैंने हर दिन एक पौधा लगाने का संकल्प लिया है, इससे प्रोत्साहित होकर बहुत लोगों ने भी ऐसा करने का प्रण लिया है। आज अगर आप ये पढ़ रहे हैं, तो आप भी अपने आसपास पौधे लगायें, पेड़ों की रक्षा करें।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT