रूंज नदी में मिली दो लाशें, कलेक्टर-एसपी मौके पर डटे
रूंज नदी में मिली दो लाशें, कलेक्टर-एसपी मौके पर डटे Syed Dabeer Hussain - RE
मध्य प्रदेश

पन्ना समाचार: जिले की रूंज नदी में मिली दो लाशें, कलेक्टर-एसपी मौके पर डटे

Author : Deepika Pal

पन्ना, मध्यप्रदेश। वैश्विक महामारी कोरोना का संकटकाल जहां जारी है वहीं दूसरी तरफ अप्रत्याशित घटनाओं का सिलसिला भी जारी है इस बीच ही आज बुधवार को जिले की रूंज नदी में दो लाशें मिली हैं। जिसकी सूचना मिलने पर कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे हैं।

मान्यताओं के अनुसार परिजनों ने नही किया अंतिम संस्कार

इस संबंध में, सूचना मिलने पर कलेक्टर संजयकुमार मिश्र समेत एसपी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की। बताया कि, अभी एसपी और मैं गांव में ही हैं। दो शव मिले हैं। इनमें से एक व्यक्ति को सफेद दाग थे और दूसरा कैंसर से पीड़ित था। परिवार वालों ने मान्यताओं के अनुसार इनका अंतिम संस्कार नहीं करते हुए शव नदी में प्रवाहित किए थे। वहीं सर्चिंग भी पूरी की गई है। बताया कि, मान्यताओं के अनुसार इनका अंतिम संस्कार नहीं करते हुए जलदाग दिया गया था।

इस मामले में कलेक्टर देंगे विस्तार से जानकारी

इस संबंध में, कलेक्टर ने बताया कि, इस पूरे मामले को लेकर विस्तार से पूरी जानकारी बताई जाएगी। बताते चलें कि, ग्रामीणों ने बताया कि नदी में वे अब निस्तार नहीं कर पा रहे हैं। कुछ ग्रामीणों ने छह तो किसी ने तीन शव देखे जाने की बात कही थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT