नागदा में नपा अध्यक्ष समेत 15 पार्षद गिरफ्तार
नागदा में नपा अध्यक्ष समेत 15 पार्षद गिरफ्तार  Social Media
मध्य प्रदेश

नागदा में नपा अध्यक्ष समेत 15 पार्षद गिरफ्तार

Aditya Shrivastava

राज एक्सप्रेस। नागदा नगर पालिका अध्यक्ष अशोक मालवीय द्वारा शहर के बस स्टैंड चौराहे पर डॉ. भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा लगाने की घोषणा के बाद बस स्टैंड पर पुलिस बल तैनात कर दिया। प्रतिमा स्थापना को लेकर पुलिस और नपा अध्यक्ष के मध्य जमकर बहस हुई। हंगामे के बाद पुलिस ने नपा अध्यक्ष सहित 15 पार्षदों को गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल, प्रतिमाओं को स्थापित करने की अनुमति प्रशासन द्वारा नहीं दी गई थी इसके बावजूद नपा अध्यक्ष ने रविवार को प्रतिमाओं की स्थापना करने की घोषणा की थी। इसे देखते हुए पुलिस भी मौके पर तैनात थी। रविवार को नपा अध्यक्ष अशोक मालवीय, पार्षदों के साथ प्रतिमाओं को लेने के लिए फिल्टर प्लांट जाने के लिए एकत्रित हुए। यह लोग चयनित चौराहों पर प्रतिमाओं की स्थापना करना चाहते थे। लेकिन फिल्टर प्लांट पहुंचने से पहले ही पुलिस ने इन लोगों को रोक लिया। इस बात को लेकर पुलिस और नपा अध्यक्ष के मध्य जमकर बहस हुई। हंगामे के बाद पुलिस ने नपा अध्यक्ष सहित 15 पार्षदों को धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर लिया।

नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षद जब वहां जाने लगे तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद नगर में धारा 144 लागू कर दी गई। नगर की जल सप्लाई रोकी गई और फिल्टर प्लांट की लाइट भी काट दी गई। नगर पालिका अध्यक्ष ने सीएमओ और अन्य अधिकारी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग को लेकर सीएसपी और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

एसडीएम आशुतोष गोस्वामी के अनुसार विधिवत अनुमति प्राप्त करनी चाहिए। दो मूर्तियों को लेकर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन पुराने बस स्टैंड वाली मूर्ति को विवादित माना जा रहा है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT