संत को पुलिस ने खजुराहो से किया गिरफ्तार
संत को पुलिस ने खजुराहो से किया गिरफ्तार Social Media
मध्य प्रदेश

गांधीजी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले संत को पुलिस ने खजुराहो से किया गिरफ्तार

Priyanka Yadav

खजुराहो, मध्यप्रदेश। गांधीजी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले संत कालीचरण (Kalicharan) को रायपुर पुलिस (Jaipur Police) ने खजुराहो से गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि संत कालीचरण के खिलाफ रायपुर के दो थानों में केस दर्ज हैं।

रायपुर धर्म संसद में गांधीजी पर की थी अमर्यादित टिप्पणी :

बताते चले कि छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस मध्यप्रदेश के खजुराहो से कालीचरण को गिरफ्तार कर ले गई है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) को लेकर अभद्र टिप्पणी करने वाले कालीचरण पर रायपुर में एफआईआर दर्ज हुई थी। एफआईआर होने के बाद सही कालीचरण भागा फिर रहा था। वही कालीचरणपुर महाराष्ट्र एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस की कई टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमार करवाई कर रही थी। जिसके बाद पुलिस की टीम ने उसे खजुराहो से गिरफ्तार किया है।

जानिए पूरी खबर

दरअसल, रायपुर के रावण भाटा मैदान में दो दिवसीय धर्म संसद आयोजित किया गया था। इस धर्म संसद में कई राज्यों के सधु-संत समेत कई राजनीतिक दलों के लोग भी पहुंचे थे। इस दौरान कालीचरण महाराज ने कहा था कि हमारा मुख्य कर्तव्य क्या है- धर्म की रक्षा करना। हमें सरकार में एक कट्टर हिंदू राजा (नेता) का चुनाव करना चाहिए, भले ही कोई भी हो।

कार्यक्रम के समापन दिवस पर बोलते हुए, कालीचरण ने कहा था- "इस्लाम का लक्ष्य राजनीति के माध्यम से राष्ट्र पर कब्जा करना है हमारी आंखों के सामने उन्होंने 1947 में कब्जा कर लिया था उन्होंने पहले ईरान, इराक और अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया था। उन्होंने राजनीति के माध्यम से बांग्लादेश और पाकिस्तान पर कब्जा कर लिया था... मैं नाथूराम गोडसे को सलाम करता हूं कि उन्होंने मोहनदास करमचंद गांधी की हत्या की" वही धर्म संसद के दौरान कालीचरण नामक संत ने न केवल महात्मा गांधी को गालियां दी बल्कि हत्यारे गोडसे को नमन भी किया था। राष्ट्रपिता को लेकर संत कालीचरण के बिगड़े बोल ने देश और प्रदेशवासियों को आक्रोशित कर दिया था। सोशल मीडिया यूजर्स कालीचरण की तत्काल गिरफ्तारी और देशद्रोह के मामले में एफआईआर करने की मांग कर रहे थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT