इनामी महिला डकैत पुलिस की गिरफ्त में
इनामी महिला डकैत पुलिस की गिरफ्त में  Social Media
मध्य प्रदेश

सतना : इनामी महिला डकैत को पुलिस ने धर दबोचा

Deepika Pal

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश के सतना जिले में खौफ का दूसरा नाम बन चुकी महिला डकैत साधना पटेल को खबरी से मिली सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया। जिसके पास से पुलिस ने बंदूक, जिंदा कारतूस समेत अन्य हथियार भी बरामद किए। पुलिस द्वारा महिला डकैत पर 30,000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

क्या है मामला :

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि संबंधित महिला डकैत पर लूट, डकैती और अपहरण से जुड़े करीबन सात मामले दर्ज हैं और इस डकैत ने जिलेभर में डकैती और लूट की कई वारदातों को अंजाम दिया था। जिसके कारण उस पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था और कार्रवाई के तहत तलाश की जा रही थी।

पुलिस को खबरी से सूचना मिली थी कि, उक्त महिला डकैती अपनी गैंग के साथ मझगंवा क्षेत्र के कडियन मोड़ जंगल में है। जो डकैत बबुली कोल गैंग की वारदात को अंजाम देने के बाद वापस लौट रही थी।

पुलिस ने हथियार किए बरामदः

सूचना मिलते ही एसपी समेत पुलिस ने जंगल क्षेत्र में दबिश दी पुलिस को आते देख महिला डकैत भागने लगी लेकिन पुलिस ने उसे धर दबोचा, जबकि उसकी गैंग के साथी भाग निकले। पुलिस ने उसके कब्जे से एक 315 बोर देशी राइफल, 4 जिंदा कारतूस, 21 खोखा व दैनिक उपयोग की सामग्री को बरामद किया।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT