संगठन से ही सत्ता का निर्माण होता है : सांसद
संगठन से ही सत्ता का निर्माण होता है : सांसद Prem N Gupta
मध्य प्रदेश

संगठन से ही सत्ता का निर्माण होता है : सांसद

Author : Prem N Gupta

सिंगरौली, मध्यप्रदेश। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। संगठन से ही सत्ता का निर्माण होता है। संगठन ही सर्वोपरि है। जो व्यक्ति सत्ता पर आसीन होता है वह संगठन के कड़ियों से ही गुजरकर उस स्थान तक पहुंचता है इसलिए हमें हमेशा पार्टी के साथ लगन, लगाव व निष्ठापूर्वक काम करना चाहिए। कभी भी पार्टी का काम छोटा बड़ा नहीं होता। पार्टी में कोई पद नहीं होता यह दायित्व है जो पार्टी के द्वारा दिशा-निर्देश प्राप्त होता है वही हम सब कार्यकर्ताओं को पालन करना होता है।

उक्त बातें सीधी-सिंगरौली सांसद रीती पाठक ने सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय ढोटी रोड बैढ़न में नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों के सम्मान, स्वागत व शपथ ग्रहण समारोह को मुख्य आतिथ्य की आसंदी से संबोधित करते हुए बोल रही थीं। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गोयल, देवसर विधायक सुभाष-रामचरित्र वर्मा, द्वय प्रदेश कार्य समिति सदस्य गिरीश द्विवेदी, रामनिवास शाह सहित अन्य वरिष्ठ जन मौजूद थे। सांसद ने आगे कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता अनुशासित हैं। कोरोना काल में अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की सेवा में लगे रहे। आप सबकी जिम्मेदारियां पहले से कई गुना बढ़ गयी हैं। संगठन में ही शक्ति है संगठन को और मजबूत करें इसके लिए लोगों को पार्टी के रीति-नीति से अवगत कराते हुए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें। सांसद ने नवनियुक्त समस्त उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला मंत्री, कोषाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों को बधाई दीं। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गोयल ने कहा कि पार्टी जिस किसी व्यक्ति को टिकट दे दे पार्टी का वही प्रत्याशी है। चिन्ह ही पार्टी का प्रत्याशी है। उसके साथ मिलकर परिश्रम करते हुए विजयश्री दिलाने का प्रयास करना चाहिए। जो विषम परिस्थितियों में पार्टी का साथ देता है उसी के कार्यों का मूल्यांकन होता है। पार्टी उसी के आधार पर उसे विभिन्न पदों से नवाजती है। चूंकि पार्टी में पद की संख्या सीमित है। सबको एक साथ पद नहीं मिल सकता। समय आने पर पार्टी सबका उचित सम्मान करते हुए ध्यान रखती है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने समस्त नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आश्वस्त कराया कि संगठन को और मजबूत किया जायेगा। सभी नवनियुक्त जिले के पदाधिकारी मिलकर टीम वर्क की तरह संगठन को सख्ती प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि हम लोग पार्टी के बफादार सिपाही होने के नाते संगठन को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास किये जायेंगे। इस दौरान उन्होंने जिले के समस्त पदाधिकारियों को सामूहिक तौर पर शपथ भी दिलाया। इसके पूर्व देवसर विधायक सुभाष-रामचरित्र वर्मा ने जिला पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को सशक्त बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संगठन में ही शक्ति है। भाजपा के पास संगठन है। विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक दल है इतने कार्यकर्ता किसी भी दल में नहीं हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा जैसे नेतृत्वकर्ता मिले हैं यह हम सबके लिए गर्व की बात है। कार्यक्रम को जिला महामंत्री राजकुमार दुबे, जिला उपाध्यक्ष सुंदरलाल शाह सहित अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया। उक्त कार्यक्रम में चितरंगी मण्डल अध्यक्ष देवी प्रसाद बैस, बैढऩ मण्डल अध्यक्ष विक्रम सिंह चंदेल, मण्डल अध्यक्ष विन्ध्यनगर भारतेन्दु पाण्डेय सहित भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT