राष्ट्रपति मुर्मू दो दिन के MP प्रवास पर
राष्ट्रपति मुर्मू दो दिन के MP प्रवास पर Social Media
मध्य प्रदेश

राष्ट्रपति मुर्मू दो दिन के MP प्रवास पर, शहडोल में जनजातीय गौरव दिवस के समारोह में होंगी शामिल

Priyanka Yadav

मध्यप्रदेश। द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार मध्य प्रदेश आएंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल से अपने दो दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास के तहत राज्य के आदिवासी बहुल क्षेत्र शहडोल में राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के समारोह में शामिल होंगी। कल शहडोल में दोपहर को जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी।

कार्यक्रम में भाग लेने के लिए शहडोल पहुंचेगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

मिली जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार 15 नवंबर को दोपहर 2 बजे जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए शहडोल पहुंचेगी। बता दें, ऐसे में रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अचानक शहडोल के लालपुर हवाई पट्टी पर पहुंचे और यहां आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

राष्ट्रपति मुर्मू हम सबको मार्गदर्शन देने पधार रही हैं : CM

सीएम शिवराज ने ट्वीट कर कहा कि, हम सबके लिए गौरव की बात है कि भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन शहडोल में होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी हम सबको मार्गदर्शन देने पधार रहीं है।

राजभवन में शाम को आयोजित होगा राष्ट्रपति का स्वागत कार्यक्रम :

वहीं शाम को राष्ट्रपति राजधानी भोपाल आएंगी। मिली जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित राजभवन में शाम को राष्ट्रपति का स्वागत कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके बाद वे रातापानी, ओबेदुल्लागंज-इटारसी राजमार्ग को फोरलेन किये जाने और डीआरडीई ग्वालियर की लेबोरेटरी का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास करेंगी।

16 नवंबर को महिला स्वसहायता समूहों के सम्मेलन को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति :

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इसके अगले दिन बुधवार 16 नवंबर को सुबह साढ़े 11 बजे राजधानी भोपाल में महिला स्वसहायता समूहों के सम्मेलन को संबोधित करेंगी। इसके बाद वे दोपहर को ही दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT