मानसून सत्र संपन्न
मानसून सत्र संपन्न  Social Media
मध्य प्रदेश

MP विस की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, निर्धारित समय से दो दिन पहले ही संपन्न हुआ मानसून सत्र

Priyanka Yadav

भोपाल, मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन था, मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन भी मध्य प्रदेश विधानसभा में पोषण आहार को लेकर हंगामा हुआ है, जिसके बाद MP विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी है। हंगामे के कारण मानसून सत्र निर्धारित समय से दो दिन पहले ही संपन्न हो गया।

पोषण आहार घोटाले और अन्य मामलों को लेकर हुआ हंगामा :

बता दें, आज मध्यप्रदेश विधानसभा में कथित पोषण आहार घोटाले और एक अन्य मुद्दे को लेकर हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही सभी विधायी कार्य पूर्ण करने के बाद अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। इसके पहले हंगामे के कारण प्रश्नकाल भी नहीं हो सका। सदन की कार्यवाही पहले 10 मिनट के लिए और बाद में प्रश्नकाल के लिए निर्धारित समय 12 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।

मिली जानकारी के मुताबिक, सदन के समवेत होने पर कांग्रेस विधायक और अन्य कांग्रेस विधायक अध्यक्ष के आसन के समक्ष पहुंच गए। इस दौरान पांचीलाल मेड़ा ने अपना कुर्ता भी फाड़ लिया। वे काफी देर तक जोर-शोर से बोलते रहे। वहीं भाजपा के उमाकांत शर्मा भी अध्यक्ष के आसन के पास आ गए। बाद में उनका साथ देते हुए भाजपा के अनेक विधायक अध्यक्ष के आसन के पास पहुंचकर नारेबाजी करते रहे। इस बीच ही अध्यक्ष ने कार्यसूची में शामिल विषयों को पूर्ण करने की औपचारिकता प्रारंभ की, जिसके तहत अनेक रिपोर्ट सदन के पटल पर रखी गईं। वित्त वर्ष 2022-23 के प्रथम अनुपूरक अनुमान से संबंधित विनियोग विधेयक को भी ध्वनिमत से पारित किया गया।

इसके अलावा चार अन्य अहम विधेयक, जो कल सदन में पेश किए गए थे, उन्हें भी ध्वनिमत से पारित कराया गया। अनुपूरक कार्यसूची में शामिल तीन अन्य विधेयक भी आज पेश किए गए। इन सभी को हंगामे के बीच आज ही पारित करा लिया गया। प्रश्नकाल के दौरान सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद सदन 12 बजे एक बार फिर समवेत हुआ। ये कार्यवाही करीब पौन घंटे चली। इस दौरान सदन में लगातार हंगामे की स्थिति देखने को मिली। सभी विधायी कार्य पूर्ण होते ही संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा की अनुपस्थिति में नगरीय विकाय मंत्री ने सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने का प्रस्ताव रखा। अध्यक्ष गौतम ने इसके बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी और मानसून सत्र संपन्न हो गया।

मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र मंगलवार को हुआ था शुरु

दूसरे दिन सदन में पोषण आहार मामले में जोरदार हंगामा: मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मध्य प्रदेश विधानसभा में पोषण आहार को लेकर जमकर बहस हुई। इस दौरान कांग्रेस विधायक और पीडब्ल्यूडी मंत्री भार्गव के बीच तीखी बहस हुई, हंगामे के बीच विधानसभा की कार्यवाही गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

पहले दिन विधायक कंधे पर लहसुन की बोरियां रख कर लाए थे : सत्र के पहले दिन आज सदन में दिवंगत पूर्व सदस्यों और गणमान्य नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी थी। वहीं मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन विधायक कंधे पर लहसुन की बोरियां रख कर लाए थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT