कांग्रेस से जनता का हुआ मोहभंग : गोविंद सिंह राजपूत
कांग्रेस से जनता का हुआ मोहभंग : गोविंद सिंह राजपूत Social Media
मध्य प्रदेश

कांग्रेस से जनता का हुआ मोहभंग : गोविंद सिंह राजपूत

Shahid Kamil

भोपाल. मध्यप्रदेश। जोबट विधानसभा में भाजपा की जीत पर राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह जी राजपूत ने जोबट विधानसभा वासियों के लिए बधाई देते हुए कहा है कि उदयगढ़ मंडल के प्रभारी होने के नाते इस ऐतिहासिक जीत के लिए मैं जोबट के आदिवासी जनजातीय भाई बहनों का आभार व्यक्त करता हूं। इस जीत ने साबित कर दिया कि जनता का कांग्रेस से मोह भंग हो चुका है और माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी पर जनता का भरोसा जागा है।

राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री राजपूत ने कहां की उदयगढ़ मंडल में भाजपा द्वारा किए गए विकास कार्य पानी ,सड़क अन्य विकास कार्यों का क्षेत्रवासियों के लिए जानकारी दी गई जिस पर क्षेत्रवासियों ने अपने विकास के लिए चुना।

आजादी के बाद यह पहली बार है कि भा ज पा किस क्षेत्र में जीत हुई है जोबट विधानसभा के उदयगढ़ मंडल में 2 हजार से अधिक मतों से भाजपा ने जीत हासिल की है। जो कि चुनाव के पहले अपने आप में एक चुनौती था इस चुनौती को मैंने स्वीकार किया था । जनता ने मेरा साथ दिया इसके लिए मैं जोबट वासियों का आभारी हूं भाजपा हमेशा विकास की तरफ बढ़ने वाली पार्टी है और जोवट वासियों के लिए विकास के सारे मार्ग खोल दिए जायेंगे। राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत जी ने क्षेत्रवासियों को धनतेरस व दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा विकास करने वाली पार्टी है और जनता ने विकास के लिए चुना है इसके लिए उन्हें हार्दिक बधाई और अभिनंदन।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT