‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर Kamal Nath ने कहा
‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर Kamal Nath ने कहा Social Media
मध्य प्रदेश

‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर Kamal Nath ने कहा- इस यात्रा से मध्यप्रदेश को मिलेगा बहुत फायदा

Priyanka Yadav

भोपाल, मध्यप्रदेश। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जारी है, इस बीच कर्नाटक के बेल्लारी में कांग्रेस की बड़ी रैली होने जा रही है। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज कहा कि, इस यात्रा में जिस तरह से उत्साह और जोश देखा जा रहा है, वह किसी से छुपा नहीं है, इस यात्रा से मध्यप्रदेश को भी बहुत फायदा मिलेगा।

कमलनाथ ने आज मीडिया से चर्चा में यह बात कही

बता दें, कमलनाथ ने आज कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से चर्चा में यह बात कही। उन्होंने कहा कि वे कल कर्नाटक के बेल्लारी में ‘भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुए। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में इतना उत्साह और जोश कभी नहीं देखा। उन्होंने कहा कि इस सच्चाई को कोई छुपा नहीं सकता है। मध्यप्रदेश को इस यात्र से बहुत फायदा होगा।

वहीं, केन्द्रीय गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह के कल लगाये गये आरोपों के जवाब में कमलनाथ ने कहा कि भाजपा के पास अब बोलने को कुछ नहीं बचा है। भाजपा के पास बस पुलिस, प्रशासन और पैसा बचा है। कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर चल रही वोटिंग के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे किसी भी डेलिगेट्स को नहीं कहे हैं कि वो किस को वोट दे। सबको कहा कि सब अपनी अंतर्रात्मा की आवाज पर जिसको भी वोट देना है दे।

बताते चलें कि, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर से शुरू हुई थी, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का फोकस जनता से जुड़े मुद्दों पर है। राहुल इस यात्रा के दौरान कई मौकों पर बेरोजगारी, किसानों की कर्जमाफी, बेहतर शिक्षा जैसे मुद्दे उठा चुके हैं। वहीं आज कर्नाटक के बेल्लारी से यात्रा की शुरुआत हुई, इस यात्रा में देश-प्रदेश के कई नेता शामिल हुए थे। इस दौरान राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा से कर्नाटक पहुंचे थे उनके साथ सांसद बेटे नकुल नाथ भी मौजूद रहा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT