Road Accident : बैतूल हादसे में 4 की दर्दनाक मौत
Road Accident : बैतूल हादसे में 4 की दर्दनाक मौत Social Media
मध्य प्रदेश

Road Accident : 'कोहरा बना काल' बैतूल हादसे में 5 लोगों की हुई मौत

Priyanka Yadav

बैतूल, मध्यप्रदेश। आज सुबह मध्यप्रदेश के बैतूल में हुए दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक बैतूल (Betul) में कार पेड़ से टकरा जाने के कारण पति-पत्नी, पिता-पुत्र और बहू की मौत हो गई वहीं, एक गंभीर घायल अभी भी जिंदगी की जंग लड़ रहा है।

सुबह 4 बजे हुआ ये दर्दनाक हादसा

बैतूल-इंदौर नेशनल हाईवे पर हुए इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय राम सिंह के अनुसार हादसा सुबह 4 बजे हुआ है। पुलिस ने बताया कि हादसे में राजकुमार चढोकार, उनकी पत्नी शोभा, अनिल श्रीराम, बेटा निशांत और बहू हेमलता की मौत हो गई। हेमलता ने भोपाल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। वही दीपा बलवंत घायल है।

कोहरा बना काल :

चिचोली TI अजय सोनी के मुताबिक कार निशांत चला रहा था। बताया जा रहा है कि ये परिवार नेवी में तैनात भांजे की बारात से लौट रहा था। तभी चिचोली थाना क्षेत्र के जोगली सुगर मिल के पास घना कोहरा होने के कारण कार सड़क से उतरकर आम के पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

दर्दनाक हादसे पर सीएम ने भी ट्वीट कर दुख जताया :

सुबह ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैतूल में एक कार के पेड़ से टकरा जाने से हुई चार लोगों की मौत पर गहन शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति देने और परिजनों को यह शोक सहन करने का सम्बल प्रदान करने की प्रार्थना की है। वही मुख्यमंत्री ने घायलों के बेहतर उपचार और पीड़ित परिवार को उचित सहायता प्रदान करने के निर्देश भी दिये हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT