हुक्का लाउंज केस के नावेद
हुक्का लाउंज केस के नावेद  Social Media
मध्य प्रदेश

हुक्का लाउंज केस के नावेद का दूसरा वीडियो वायरल, युवक को बेरहमी से पीटा

Priyanka Yadav

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में जहां कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है वहीं कोरोना संकट के बीच प्रदेश में आपराधिक घटनाओं के मामलों में आए दिन इजाफा देखा जा रहा है, इस बीच अब हुक्का लाउंज केस के आरोपी नावेद खान का दूसरा वीडियो भी वायरल है जिसमे नावेद एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर रहा है।

जानिए क्या है पूरा मामला :

मिली जानकारी के मुताबिक हुक्का लाउंज केस के आरोपी नावेद खान के दूसरे वीडियो में एक युवक को मारता हुआ दिखाई दे रहा है। बता दें कि नावेद जिस युवक को मार रहा है उसका नाम है क्षितिज पाठक है। डर के कारण सामने में नहीं आ रहा है। बताया जा रहा है कि पैसों की अड़ीबाजी करता था और पैसे नहीं देने पर अपने हुक्का लॉन्च में ले जाकर मारपीट करता था। बता दें कि रचना नगर में नावेद का हुक्का लॉन्च रोको हंटर है इस वायरल वीडियो में वह युवक की बेरहमी से पिटाई कर रहा था। वहीं नावेद ने कुछ महीने पहले मंसूर नाम के भी युवक की पिटाई की थी पिटाई के बाद मंसूर ने मामला गोविंदपुरा थाने में दर्ज कराया था।

हुक्का लाउंज केस के नावेद

नावेद पर कई आपराधिक मामले भी दर्ज :

बता दें कि रोको हंटर पर कई बार पुलिस भी दबिश दे चुकी है पुलिस नावेद की कुंडली खंगालने में लगी है।मिली जानकारी के मुताबिक नावेद पर कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं बीते 5 दिन पहले नावेद 29 लड़को और 9 लड़कियों के साथ जन्मदिन की पार्टी मनाते हुए गिरफ्तार हुआ था। पुलिस ने नावेद पर धारा 144 का उल्लंघन और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।

क्राइम ब्रांच की टीम को शाहपुरा स्थित ऑरा मॉल के सामने एक कॉम्पलेक्स में देर रात करीब 12 बजे पार्टी किए जाने की सूचना मिली थी । जिसकी सूचना पर शाहपुरा थाना के TI की टीम समेत क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची जहां पार्टी का जश्न चल रहा था। बताया जा रहा है कि, निजामुद्दीन कॉलोनी, भेल निवासी नावेद खान पिता निसार खान ने यह पार्टी दी थी। इसके साथ ही रात 3 बजे तक पुलिस और क्राइम ब्रांच ने पूरे लाउन्ज की तलाशी ली और टीम ने मौके से 14 हुक्का, कई विदेशी शराब की बोतलें, 7 केक, 5 चार पहिया गाड़ी समेत अन्य सामान जब्त किए थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT