ठंड की वजह से इन जिलों में भी बदला स्कूल खुलने का समय
ठंड की वजह से इन जिलों में भी बदला स्कूल खुलने का समय Social Media
मध्य प्रदेश

ठंड की वजह से शिवपुरी के स्कूलों में 4 दिन के लिए अवकाश, इन जिलों में भी बदला स्कूल खुलने का समय

Priyanka Yadav

मध्यप्रदेश। प्रदेश भर में उत्तरी सर्द हवाओं के कारण ठंड तेवर दिखा रही है। नए साल की दस्तक के साथ ही मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज भी बदला है, जिसके बाद से मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड रही है। वहीं कई जिलों में कोहरा छाने से मध्यप्रदेश में ठंड बढ़ गई है। ठंड की वजह से मध्यप्रदेश के स्कूलों का समय बदला गया है, वहीं शिवपुरी के स्कूलों में अवकाश दिया गया है।

शिवपुरी के विद्यालयों में अवकाश

मध्यप्रदेश शिवपुरी में कलेक्टर ने जिले में अत्यधिक सर्दी व शीतलहर के कारण सभी विद्यालयों में चार दिनो के अवकाश के आदेश दिये हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अक्षय कुमार सिंह ने आज जिले में अत्यधिक सर्दी एवं शीतलहर चलने के कारण सभी विद्यालयों में कल से 4 दिन का अवकाश रखे जाने का आदेश दिया है। समस्त कक्षा एक से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 4 जनवरी से 7 जनवरी तक अवकाश रखे जाने का आदेश दिया है।

भोपाल के स्कूलों के खुलने का समय बदला:

ठंड को देखते हुए भोपाल के सभी स्कूल के समय में परिवर्तन कर दिया है, इसके लिए भोपाल के कलेक्टर अविनाश लवानिया ने आदेश जारी कर दिया है। भोपाल के सभी शासकीय, आशासकीय स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र सुबह 9:30 बजे से ही शुरु होंगे।

पन्ना में ठंड के चलते स्कूल खुलने का समय बढ़ा

मध्यप्रदेश के पन्ना में जिला प्रशासन ने ठंड के प्रकोप के चलते सभी शासकीय व अशासकीय स्कूलों के संचालन में परिवर्तन के आदेश दिया है। कलेक्टर संजय कुमार मिश्र ने कल 4 जनवरी से जिले के सभी शासकीय व अशासकीय स्कूलों के संचालन समय में परिवर्तन करने का आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कल से सुबह 9.30 के पहले स्कूल संचालित नहीं होंगे। पन्ना में भी बर्फीली हवाएं ठंड के तेवर दिखा रही है। जिससे जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। भीषण ठंड के चलते सुबह जल्दी उठने वाले लोग भी नौ बजे के पहले रजाई नहीं छोड़ रहे है।

नये साल से सर्दी ने दिखाना शुरु किये तेवर

बता दें, नये साल से सर्दी ने भी तेवर दिखाना शुरु कर दिया है। सर्द हवाओं के कारण यहाँ तक कि अधिकतम तापमान में गिरावट हुई है। मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से में आने वाले छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, खजुराहो, मंडला, नरसिंहपुर, नौगांव, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, सीधी, टीकमगढ़, उमरिया और मलाजखंड में अधिकांश स्थानों पर बीते चौबीस घंटों के दौरान सर्द हवाओं के कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। मध्यप्रदेश की राजधानी समेत सर्दी बढ़ने के साथ ही कई स्थानों पर कोहरे से जनजीवन प्रभावित रहा। राज्य के कई स्थानों पर घना कोहरा देखा गया। वही राज्य के गुना में सर्द सबसे ज्यादा रहा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT