मुख्यमंत्री शिवराज कसा तंज
मुख्यमंत्री शिवराज कसा तंज Syed Dabeer-RE
मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज ने कसा तंज, एमपी में सब कुछ कमलनाथ, बाकी सब अनाथ

Author : Priyanka Yadav

ग्वालियर, मध्यप्रदेश। खतरनाक महामारी कोरोना संकट से जहां एक ओर पूरा भारत जूझ रहा है तो वहीं दूसरी तरफ प्रदेश की राजनैतिक जगत में किसी ना किसी मुद्दे को लेकर प्रायः भूचाल मचा हुआ रहता है। अब प्रदेश के ग्वालियर में भाजपा के तीन दिवसीय सदस्यता अभियान में ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के बड़ी तादाद में काग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय पदाधिकारी भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसी बीच दोनो पार्टी में तेजी से बयान-बाजी हो रही है।

शिवराज बोले-नाथ ने कांग्रेस को अनाथ कर दिया :

बता दें कि, ग्वालियर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय सदस्यता अभियान समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जमकर कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कमलनाथ पर निशाना साधा है अब मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का तीन साल में अध्यक्ष बदल जाता है लेकिन मप्र में अध्यक्ष कमलनाथ, मुख्यमंत्री कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ, युवाओं का नेता नकुल नाथ और बाकि कांग्रेस हो गई अनाथ।

वहीं शिवराज ने अपने बयान में कहा है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस का अध्यक्ष और मुख्यमंत्री कौन बनेगा? कमलनाथ जी। युवाओं का नेता कौन बनेगा नकुलनाथ जी। इनसे कुछ बचा तो दिग्विजय सिंह, जयवर्धन सिंह को कांग्रेस ने दे दिया। क्या कांग्रेस के पास कोई और नेता बचा नहीं है। वहीं आगे कहा हम धंधा करने के लिए राजनीति में नहीं आये हैं। जनता की सेवा करना ही जीवन का ध्येय है। मध्यप्रदेश मेरा मंदिर है, इसमें रहने वाली जनता ही मेरी भगवान है और इस जनता का पुजारी शिवराज सिंह चौहान है।

बताते चलें कि इस कार्यक्रम के दौरान इससे पहले केंद्रीय मंत्री तोमर ने अपने बयान में कहा कि, कमलनाथ सरकार ने भाजपा की शिवराज सरकार के दौरान शुरू की गई जनहित की सारी योजनाएं बंद कर दी थी। उनका उद्देश्य सिर्फ अपनी जेबें भरना था, इसका जवाब उन्हें जनता उपचुनाव में देगी। साथ ही पार्टी में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा विचार आधारित दल है, यहां विचारधारा प्रमुख है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT