प्रदेश में CAA को लेकर कही समर्थन मार्च,तो कही विरोध प्रदर्शन
प्रदेश में CAA को लेकर कही समर्थन मार्च,तो कही विरोध प्रदर्शन  Social Media
मध्य प्रदेश

प्रदेश में CAA को लेकर कहीं समर्थन मार्च, तो कहीं विरोध प्रदर्शन

Aditya Shrivastava

राज एक्सप्रेस। प्रदेश की राजधानी भोपाल में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में गुरुवार दोपहर को CAA के समर्थकों ने मार्च निकाला। पैदल मार्च में शामिल लोगों ने मध्यप्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून को लागू करने की मांग की। मार्च में भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल हुए। मार्च की भीड़ को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था।

गुरुवार दोपहर भोपाल के एमपी नगर जोन-1 से शुरू होने के बाद ये पैदल मार्च एमपी नगर जोन-2 से होता हुआ बोर्ड ऑफिस चौराहे तक पहुंचा और वापस एमपी नगर जोन-1 में आकर खत्म हुआ। इस पैदल मार्च में वकील, डॉक्टर, छात्रों समेत हजारों लोग मौजूद थे। इस मार्च में लोगों ने हाथों में तिरंगा और CAA समर्थक नारे लिखे पोस्टर ले रखे थे।

मार्च में लोगों ने हाथों में तिरंगा और CAA समर्थक नारे लिखे पोस्टर ले रखे थे।

बता दें कि, एक दिन पहले 25 दिसंबर को कांग्रेस ने नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में मार्च निकाला था। उसके जवाब में CAA के समर्थन में मार्च निकाला गया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पहले ही सार्वजनिक रूप से ऐलान कर चुके हैं कि राज्य में नागरिकता संशोधन कानून को लागू नहीं किया जाएगा।

CAA के समर्थन में भाजपा चलाएगी 'जन जागरूकता अभियान'

प्रदेश के कई जिलों में CAA कानून को लेकर जनता के बीच जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। यह ऐलान बीजेपी के कोर ग्रुप बैठक के दौरान किया गया, बैठक में कहा गया कि यह अभियान 1 जनवरी से 15 जनवरी तक लोगों को जागरुक करने के लिए चलाया जाएगा।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT