शिकायत से पहले किसान के खेत पर पहुंचे सर्वेदल : कमल पटेल
शिकायत से पहले किसान के खेत पर पहुंचे सर्वेदल : कमल पटेल Social Media
मध्य प्रदेश

शिकायत से पहले किसान के खेत पर पहुंचे सर्वेदल : कमल पटेल

राज एक्सप्रेस

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश के किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने ओला-वृष्टि के कारण किसानों की फसलों को हुए नुकसान का सर्वे करने के निर्देश दिये हैं।आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री पटेल ने राजगढ़ और गुना जिलों के कलेक्टर्स से चर्चा कर निर्देशित किया कि किसानों की शिकायत से पहले उनके खेतों में जाकर सर्वेक्षण दल द्वारा सर्वे कराया जाना सुनिश्चित किया जाये। सर्वे की वीडियोग्राफी अनिवार्य रूप से की जाये। पंचनामे पर किसान के हस्ताक्षर भी करवाए।

कृषि मंत्री ने किसानों को आरबीसी 6 (4) और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में लाभान्वित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि किसानों की फसलों की क्षति का आकलन ठीक ढंग से किया जाना सुनिश्चित करें। प्रत्येक किसान को संतुष्ट करें। किसानों को आश्वस्त किया गया कि क्षति का मुआवजा उन्हें उपलब्ध कराया जायेगा। सरकार किसानों के साथ है।

श्री पटेल ने आश्वस्त किया है कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ है। किसानों को चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। ओला-वृष्टि के कारण किसानों को हुए नुकसान के सर्वे के निर्देश अधिकारियों को दे दिये गये हैं। फसलों के नुकसान की क्षतिपूर्ति आरबीसी 6 (4) और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में की जायेगी। इस संबंध में बीमा कम्पनियों को भी निर्देश दिये जाएंगे।

उन्होंने राजगढ़ कलेक्टर द्वारा किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से लाभान्वित करने के लिये अधिसूचना जारी करने पर सराहना की। राजगढ़ कलेक्टर कार्यालय द्वारा 7 जनवरी को ही 6 जनवरी की रात्रि को ओला-वृष्टि के कारण फसलों को हुई नुकसानी के लिये दल बनाकर सर्वे करने और दावा राशि प्रदान करने के लिये एकजाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT