भिंड उपजेल में अचानक गिरी बैरक की छत
भिंड उपजेल में अचानक गिरी बैरक की छत Social Media
मध्य प्रदेश

भिंड उपजेल में अचानक गिरी बैरक की छत, हादसे में कई कैदी हुए घायल

Author : Priyanka Yadav

भिंड, मध्यप्रदेश। जहां लोग कोरोना के संकट से परेशान हैं, वहीं इस बीच मध्यप्रदेश के कई जिलों से लगातार हादसे की खबरें सामने आ रही हैं, अब मध्यप्रदेश के भिंड में हादसा हो गया है, दरअसल भिंड जिले में हुई एक घटना में कई कैदी घायल हो गए हैं, जिनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।

जेल की बैरक की अचानक गिर गई छत

बता दें कि शनिवार की सुबह मध्यप्रदेश के भिंड शहर में सुबह उप जेल की बैरक की छत अचानक गिर गई, दीवार में कई कैदी दब गए, जिन्हें दूसरे कैदियों की मदद से जेल प्रशासन ने निकाला, सभी को चोटें आई हैं। इसमें से दो की हालत गंभीर है। वहीं, एक को ग्वालियर रेफर किया गया है।

कैदियों ने बताया-

बारिश की वजह से लगातार आ रहे पानी से पुरानी छत गिर गई। जेल प्रशासन कैदियों को बाहर निकालने के लिए बैरक खोलने लगा, तभी दोनों बैरकों की छत ढह गईं। इस घटना में 21 कैदी दब गए। वहीं, बैरक की छत गिरने की जानकारी पर भिंड कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस और एसपी मनोज कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए।

भिंड कलेक्टर ने किया ट्वीट

भिंड कलेक्टर ने ट्वीट कर कहा कि- आज सुबह भिण्ड उपजेल में बैरक की छत गिरने से 21 कैदी घायल हो गये हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें गंभीर रूप से घायल एक कैदी को ग्वालियर रेफ़र किया गया है। बाक़ी अन्य कैदीयों को प्राथमिक उपचार जिला अस्पताल में दिया जा रहा है।

भिंड कलेक्टर ने कहा इनके अलावा जेल में अन्य सभी कैदी सुरक्षित हैं। कैदियों को अन्य जेलों में शिफ़्ट करने की कार्यवाही भी प्रारंभ की जा रही है। भिण्ड उपजेल में वर्तमान में 255 कैदी बंद हैं। घटना का बड़ा कारण भिण्ड में हो रही लगातार वर्षा है, भिण्ड शहरी क्षेत्र में अबतक 592 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई है जो पिछली साल हुई 139 एमएम वर्षा से लगभग 4 गुना अधिक है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT