पुलिस कर्मचारियों ने फिर से संभाला मोर्चा
पुलिस कर्मचारियों ने फिर से संभाला मोर्चा Social Media
मध्य प्रदेश

पुलिस कर्मचारियों ने फिर से संभाला मोर्चा, दी कोरोना को मात

Author : राज एक्सप्रेस

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के टीटीनगर थाने में पदस्थ तीन पुलिस कर्मचारियों ने कोरोना को मात देने के बाद आज फिर से मोर्चा संभाल लिया। भोपाल के उप महानिरीक्षक इरशाद बली ने इस संबंध में ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि-

प्रधान आरक्षक आर प्रभुदयाल और आरक्षक रामनरेश तथा विकास कुछ समय पहले कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उनके परिजन भी कोरोना संक्रमित निकले थे।

पुलिस बल लगातार सभी का हौंसला बढ़ाता रहा और उनका यहां एक अस्पताल में इलाज चला। इलाज के बाद वे स्वस्थ हो गए और इसके बाद उन्होंने तय प्रोटोकॉल के अनुसार होम क्वारेंटाइन की अवधि पूरी की। आज से इन तीनों पुलिस कर्मचारियों ने थाने में आमद दर्ज करायी और विधिवत कार्य भी शुरू कर दिया।

नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया

नगर पुलिस अधीक्षक उमेश तिवारी ने बताया कि थाना प्रभारी संजीव चौकसे और अन्य स्टाफ ने इन 'कर्मवीर महायोद्धाओं' का मालाएं पहनाकर स्वागत किया। अब ये विधिवत अपने कार्यस्थल पर आ गए हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल न्यूज एजेंसी फीड के आधार पर प्रकाशित किया गया है। सिर्फ शीर्षक में बदलाव किया गया है। अतः इस आर्टिकल अथवा समाचार में प्रकाशित हुए तथ्यों की जिम्मेदारी राज एक्सप्रेस की नहीं होगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT