बाघ
बाघ Priyanka Yadav - RE
मध्य प्रदेश

लॉकडाउन इफ़ेक्ट : इंसान घरों में और बाघ राजमार्गों पर

Author : राज एक्सप्रेस

राज एक्सप्रेस। बाघों के लिए प्रसिद्ध मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में घने जंगलों के बीच विचरण करने वाले बाघ लॉकडाउन के चलते सड़कों पर आवागमन अपेक्षाकृत काफी कम होने से अब राष्ट्रीय राजमार्गों पर भी चहल कदमी करने लगे हैं।

पन्ना टाइगर रिजर्व से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 39 की मडला घाटी में एक बाघ सड़क के किनारे टहलते नजर आया है। दिन ढलने के बाद अंधेरे में जब यह बाघ चहल कदमी कर रहा था, उसी समय सड़क मार्ग से मोटरसाइकल सवार दो युवक गुजरे और अपने सामने वनराज को देख उनकी हालत खराब हो गई। मारे डर के वे अपनी मोटरसाइकल भी नहीं संभाल पाए, लेकिन वनराज उनकी मौजूदगी को अनदेखा करते हुए सहज भाव से जंगल की तरफ चले गये। वनराज के जाने पर मोटरसाइकल सवार युवकों ने राहत की सांस ली। यह रोचक किस्सा पास ही मौजूद किसी कार चालक ने अपने कैमरे पर कैद कर लिया, जो अब काफी देखा जा रहा है।

क्षेत्र संचालक पन्ना टाइगर रिजर्व के. एस. भदौरिया ने आज बताया

यह वीडियो पन्ना टाइगर रिजर्व के मडला घाटी का है। सड़क मार्ग पर ट्रैफिक कम होने से वन्य प्राणी सड़क मार्ग पर आ जाते हैं। अब इन वन्य जीवों को लॉकडाउन होने की भले ही जानकारी न हो लेकिन उन्हें शायद यह गलतफहमी जरूर होने लगी है कि इंसानों ने उनके पुराने इलाकों को खाली कर दिया है। यही वजह है कि इन खाली और शांत जगहों में वन्य प्राणी चहल कदमी करने लगे हैं।

भदौरिया ने बताया कि

पन्ना टाइगर रिजर्व के बाघों ने आज तक कभी किसी इंसान पर हमला नहीं किया। यहां के रहवासियों व बाघों के बीच डर, भय और दुश्मनी का नहीं, बल्कि मैत्री व सह अस्तित्व का भाव है। यही वजह है कि पन्ना के लोग बाघों को अपना गौरव समझते हैं। यह वीडियो हाल ही का है जो मडला घाटी का है। यह वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी के पास पहुंचा है। इसमें नजर आ रहे व्यक्तियों के बारे में पता लगाने के प्रयास जारी है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल न्यूज एजेंसी फीड के आधार पर प्रकाशित किया गया है। सिर्फ शीर्षक में बदलाव किया गया है। अतः इस आर्टिकल अथवा समाचार में प्रकाशित हुए तथ्यों की जिम्मेदारी राज एक्सप्रेस की नहीं होगी।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT