Bharat Jodo Yatra
Bharat Jodo Yatra Social Media
मध्य प्रदेश

Bharat Jodo Yatra का आज मप्र में सातवां दिन: सांवेर से शुरू होकर उज्जैन के लिए आगे बढ़ी यात्रा

Priyanka Yadav

Bharat Jodo Yatra: इन दिनों राहुल गांधी की "भारत जोड़ो यात्रा" मध्यप्रदेश से गुजर रही है, मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की "भारत जोड़ो यात्रा" का आज 7वां दिन है, ये यात्रा आज सुबह सांवेर से शुरू होकर उज्जैन के लिए आगे बढ़ी है।

MP में यात्रा का 7वां दिन:

सांवेर से शुरू होकर उज्जैन के करीब निरोरा पहुंची भारत जोड़ो यात्रा

मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह "भारत जोड़ो यात्रा" सांवेर से शुरू होकर उज्जैन के करीब निरोरा पहुंची।राहुल गांधी के स्वागत के लिए सड़क के दोनों ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। ऐसे में भारत जोड़ो यात्रा को देखते हुए इंदौर रोड पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

मध्यप्रदेश सबसे आगे निकल आया, देश की चेतना को जगा दिया।
मध्यप्रदेश कांग्रेस

जनता ने जिस तरह से यात्रा को अपना समर्थन दिया है उससे मैं अभिभूत हूं: कमलनाथ

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा है कि, इंदौर और साँवेर की जनता ने जिस तरह से श्री राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को अपना समर्थन दिया है, उससे मैं अभिभूत हूं। धन्यवाद। इधर, मध्यप्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा- एकता के साथ मिल रहे कदम,भाईचारे के साथ जुड़ रहा वतन।

बताते चले कि, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज यानि मंगलवार को 82वां दिन है। यात्रा का उद्देश्य भारत को जोड़ना है, लेकिन इससे पहले कांग्रेस को जोड़ना बड़ी चुनौती साबित हो रहा है।

जानिए राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' का कार्यक्रम-

  • 30 तारीख को यात्रा सांवेर से उज्जैन जिले में प्रवेश कर एक तारीख को भी उज्जैन में ही रहेगी।

  • 2 दिसंबर को यात्राकी शुरुआत उज्जैन के झालरा से होगी। यहां से राहुल गांधी आगर-मालवा के कासी बरदिया पहुंचेंगे।

  • 3 दिसंबर को राहुल गांधी इसी जिले के महूदिया से लालाखेड़ी तक का सफर तय करेंगे।

  • 4तारीख को यात्रा लालाखेड़ी से राजस्थान के झालावाड़ में प्रवेश करेगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT