सागर में डेढ़ साल के बच्चे की हत्या
सागर में डेढ़ साल के बच्चे की हत्या Social Media
मध्य प्रदेश

सागर: शर्मनाक वारदात! खुले में शौच करने पर बच्चे की हत्या

Author : Sudha Choubey

हाइलाइट्स :

  • खुले में शौच करने पर डेढ़ साल के बच्चे की हत्या

  • दो लोगो के बीच झगड़े की चपेट में आया बच्चा

  • इस झगड़े में एक घायल

  • आरोपी गिरफ्तार

  • शौच करने के विवाद में दूसरी वारदात

राज एक्सप्रेस। सागर जिले के भानगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम बगसपुर में दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, सागर जिले के भानगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम बगसपुर में बच्चे के खुले में शौच करने पर दो परिवारों में हुए विवाद में एक डेढ़ साल के बच्चे की हत्या हो गई। प्रदेश में यह दूसरा मामला सामने आया है।

यह है मामला :

जानकारी के अनुसार, यहां के निवासी उमेश सिंह के सात साल का बेटा घर के बाहर खुले में पेशाब कर रहा था। इस पर उमेश के पड़ोसी मोहर सिंह ने आपत्ति जताई, इसके साथ ही उसने उमेश से कहा कि, वह आगे से अपने बच्‍चों को खुले में शौच न करने दे। इससे उमेश सिंह और उसके पिता राम सिंह भड़क गए। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि, राम सिंह और उमेश सिंह ने मोहर सिंह पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान पास ही खड़े राम सिंह का डेढ़ साल का बच्चा इसके चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं इस घटना में राम आदिवासी घायल हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस :

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर वहां पुलिस पहुंची। इस घटना के बाद आरोपियों पर मामला दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों मोहर सिंह और उसके बेटे उमेश को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घायल राम आदिवासी को इलाज के लिए बीना के सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि, आरोपी राम सिंह और उसके 20 वर्षीय बेटे उमेश की पहचान की गई है।

शौच करने के विवाद में दूसरी वारदात :

प्रदेश में खुले में शौच करने के विवाद में बीते 10 दिन के अंदर हत्या की ये दूसरी वारदात और तीसरी मौत है। इससे पहले शिवपुरी में दो दलित बच्चों की भी इस वजह से हत्या कर दी गयी थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT