कांग्रेस की 15 माह की सरकार में जनता त्रस्त हो रही थी - सिलावट
कांग्रेस की 15 माह की सरकार में जनता त्रस्त हो रही थी - सिलावट Social Media
मध्य प्रदेश

कांग्रेस की 15 माह की सरकार में जनता त्रस्त हो रही थी - सिलावट

Author : राज एक्सप्रेस

इंदौर, मध्य प्रदेश। विधानसभा उपचुनाव में सांवेर से भाजपा प्रत्याशी तुलसीराम सिलावट अपने कार्यक्रम के अनुसार जनसम्पर्क में जुटे हैं। गुरुवार को ग्राम टुमनी से जनसंपर्क किया, तत्पश्चात मगरखेडा, चित्तौड़ा, सिन्नौद, मण्डोट, नागपुर, दयाखेडा, अजनोद एवं बलगारा पर समापन हुआ। जनसंपर्क के दौरान ग्रामवासियों ने उनका पुष्पमालाओं से स्वागत कर साफा बांधकर स्वागत किया, बालिकाओं ने आरती उतारी और बुजुगों ने भारी मतों से उपचुनाव में विजयी होने का आशीर्वाद दिया।

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, उपचुनाव प्रभारी, विधायक रमेश मेंदोला, उपचुनाव सह प्रभारी इकबालसिंह गांधी, चुनाव संचालक मधु वर्मा और उपचुनाव संयोजक सावन सोनकर ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी सिलावट को जनसम्पर्क में भरपूर समर्थन मिल रहा है। भाजपा प्रत्याशी सिलावट ने जनसम्पर्क के दौरान क्षेत्र वासियों से कहा कि कांग्रेस सरकार ने जनता को झूठे वचन देकर धोखे में रखकर राज किया है जिसके लिए जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने वर्तमान में भी अपने अल्प समय में एवं पूर्व में रही 15 साल मुख्यमंत्री रहे शिवराजसिंह चौहान ने जनहित में बड़ी संख्या में लोक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया हैं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता स्वयं को भाजपा प्रत्याशी मान कर चुनाव कार्य में जुटे हैं।

जनसंपर्क के दौरान तुलसी सिलावट के साथ गोपालसिंह चौधरी, गुमानसिंह पंवार, उमरावसिंह मौर्य, राजाराम गोयल, अंतर दयाल, सोनू देसाई, ओमप्रकाश मंडलोई, जितेन्द्र आंजना, महेन्द्र भदौरिया, शिवपालसिंह, सत्यनारायण डांगर, सुरेशसिंह धनखेडी, रूपनारायण कुमावत सहित प्रमुख भाजपा नेता और कार्यकर्ता साथ थे। 16 अक्टूबर को सुबह 10 बजे ग्राम राहूखेडी से जनसंपर्क प्रारंभ होगा तत्पश्चात लसुडिय़ा परमार, डका'या, सिलाटिया, पलासिया, अर्जुन बरोदा, पीरकराडिय़ा, बुडी बरलाई और बरलाई जागीर पर समापन होगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT