गेंहू खरीदी प्रशासन की बन सकती है, गले की हड्डी
गेंहू खरीदी प्रशासन की बन सकती है, गले की हड्डी Social Media
मध्य प्रदेश

उज्जैन: गेंहू खरीदी प्रशासन की बन सकती है, गले की हड्डी

Author : राज एक्सप्रेस

उज्जैन, मध्य प्रदेश। समर्थन मूल्य की खरीदी को लेकर अव्यवस्थाओं के कारण सबसे महत्वपूर्ण बारदान की कमी व परिवहन नहीं होने के कारण खरीदी केंद्रो के बाहर लंबी कतारें चार पहिया वाहनों की लगी हुई हैं। बारिश का मौसम सामने दिखाई दे रहा है। इसको लेकर किसान परेशान तो है ही किसानों को आ रही परेशानी को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह चिंतित दिखाई दे रहा है। खरीदी जल्दी हो इसके लिए अतिरिक्त केंद्र बनाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री की मंशा है कि समर्थन मूल्य की गेंहू खरीदी के दौरान किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो। हर किसान का गेंहू खरीदा जाए। पर मुख्यमंत्री की मंशा पूरी होते दिखाई नहीं दे रही है। खरीदी का समय सिर्फ चार दिन शेष बचे है। किसानों को टोकन भी बांट दिए गए हैं। पर खरीदी केंद्रों पर अव्यवस्थाओं का अंबार होने के कारण गेंहू तोले नही जाने के कारण खरीदी केंद्रो पर ट्रेक्टर ट्राली व ट्रको की लंबी कतारे लग रही हैं। खरीदी केंद्रों से परिवहन भी पर्याप्त नहीं होने के कारण खरीदी केंद्रो पर जगह नहीं है। बारदान का भी अभाव ज्यादा दिखाई दे रहा है। कुछ केंद्रो पर बारदान आ तो रहे हैं पर उनसे पूर्ति नहीं हो पा रही है। प्रशासन पर जिले से काफी दबाव बन रहा है। ऐसे में स्थानीय अधिकारियों की धड़कने तेज हो गई। यदि खरीदी के दौरान ज्यादा किसान वंचित रह गए तो अधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है।

लंबी कतारों को देखते हुए सहाकारिता विभाग के डीआर ओपी गुप्ता ने खरीदी केंद्रो पर निरीक्षण किया। जानकारी के लिए उनसे मोाबईल पर चर्चा करने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने मोबाईल अटैंड नही किया। एसडीएम आरपी वर्मा ने बताया की नागदा कृषि उपज मंडी में खरीदी केंद्र पर लंबी कतार होने के कारण अतिरिक्त केंद्र रतन्याखेड़ी रोड़ पर राहुल पटेल के वेयर हाऊस पर गेंहू की खरीदी रविवार अवकाश के दिन भी शुरू कर दी जाएगी। ऐसे ही उन्हेल कृषि उपज मंडी में भी तो खरीदी चालु रहेगी। अतिरिक्त खरीदी केंद्र बेड़ावन में बनाया गया है वहां भी ऐसे ही खरीदी की जाएगी।

सबसे बड़ी समस्या खरीदी केंद्र से परिवहन नहीं होने के कारण आ रही है। लगभग प्रतिवर्ष एक ही ठेकेदार रंगा-बिड़ला द्वारा परिवहन का ठैका लिया जाता है और पर्याप्त परिवहन नहीं होने के कारण हर बार ऐसे ही परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालांकि जिला प्रशासन ने ठेकेदार पर कार्यवाही तो कर दी अधिकारियों द्वारा परिवहन का मामला अपने ऊपर आते देख अन्य ट्रांसपोटरो को परिवहन करने के आदेश दे तो दिए उन्होंने कई ट्रक परिवहन कर भी दिया उनके लाखो रूपये बकाया हैं। अब ठेकेदार उनका भुगतान नहीं कर रहा है जिससे हो सकता है की ट्रांसपोर्ट र भी परिवहन के लिए हाथ खड़े कर सकते हैं।

खरीदी केंद्रो पर लंबी कतारो को देखते हुए दो अतिरिक्त खरीदी केंद्र नागदा-उन्हेल में बनाए गए है। रविवार से इन केंद्रो पर खरीदी की जाएगी।
आरपी वर्मा, एसडीएम नागदा

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT